90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से पेंशन की वसूली कर ली है। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री बलजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि उनके विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।

बुजुर्ग लाभार्थियों को कितनी पेंशन मिलती है?

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 23.62 लाख से अधिक पात्र बुजुर्ग लाभार्थियों को पारदर्शी तरीके से हर महीने 1,500 रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके विभाग ने इस योजना के तहत मृत लाभार्थियों के खाते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा, ”हमने मृत लाभार्थियों के खातों में जमा किए गए 170 करोड़ रुपये वसूल किए हैं।”

2025-26 के दौरान 3806 करोड़ रुपये जारी

मंत्री ने बताया कि योजना की नियमित निगरानी की जा रही है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और अल्पसंख्यक विभागों द्वारा पिछले 4 साल में किए गए कार्यों का विवरण साझा करते हुए मंत्री ने कहा कि 2025-26 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 3,806 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने बताया कि तापा और मानसा में 17.33 करोड़ रुपये की लागत से दो वृद्धाश्रम स्थापित किए गए हैं।

महिलाओं को मुफ्त बस सेवा, 2042 करोड़ रुपये खर्च

उन्होंने बताया कि उनके विभाग ने राज्य में बुजुर्गों के लिए आश्रम चला रहे सामाजिक संगठनों को 11.43 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को मुफ्त बस सेवा प्रदान कर रही है और इस संबंध में 2,042 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, तीन जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए पांच छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं। मोहाली में तीन छात्रावास स्थापित होंगे जबकि अमृतसर और जालंधर में एक-एक छात्रावास होगा।

0

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली में आप -कांग्रेस के बीच बनी बात : सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह हो सकता !

 दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी सीट बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार हो रहा है। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की...
article-image
पंजाब , समाचार

सेबों की काश्त कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने किया दौरा

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को मक्की, तेल बीजों, दालों आदि की काश्त के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को रवायती फसली चक्र से...
पंजाब

जमीन पर कब्जे को लेकर गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर चलाई गोलियां : 2 घायल

होशियारपुर : थाना मेहटियाना क्षेत्रांतर्गत गांव पंडोरी बीबी में बुधवार की देर शाम जमीन पर कब्जे को लेकर दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाई गई। जिसमे गोली लगने से दोनों पक्षों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा के बगावती तेवर पर भगवंत मान का बड़ा खुलासा….खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के भीतर जारी घमासान अब एक नए और बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!