900 अध्यापकों के खिलाफ सरकार ने FIR करने और एक दिन की सैलरी काटने की बात कही ? प्राइमरी टीचर्स ने सुक्खू सरकार पर लगाए गंभीर आरोप – हिमाचल में ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार को आर पार लड़ाई की चेतावनी दी है। 26 अप्रैल से प्राथमिक शिक्षक शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं।सरकार ने आठ शिक्षकों को धरना प्रदर्शन करने पर सस्पेंड भी किया है जिसके खिलाफ शिक्षक हाई कोर्ट भी गए। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि आठ-दस लोगों को सस्पेंशन करने से शिक्षक पीछे हटने वाले नहीं हैं. जरूरत पड़ी तो आंदोलन को तेज़ किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने शिमला में कहा कि 26 अप्रैल को चौड़ा मैदान शिमला में प्रदर्शन कर रहे 900 अध्यापकों के खिलाफ सरकार ने FIR करने और एक दिन की सैलरी काटने की बात कही है।  हिमाचल में ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि SMC के अध्यापक भी हर रोज धरने में शामिल होने की बात कह रहे हैं. सरकार प्राथमिक शिक्षकों को कमजोर न समझे। प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से कई बार बात की लेकिन सरकार ने मांगे नहीं मानी। स्कूलों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है. सरकार ने अगर वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि जो जो शिक्षक सस्पेंड हो रहे हैं वह शिमला में आंदोलन में बैठ रहे हैं, जिस दिन 25 हजार शिक्षक सस्पेंड हो जाएंगे. उस दिन शिमला में जगह कम पड़ जाएगी. स्कूलों में अगर ऑनलाइन काम के लिए 15 दिन के भीतर सरकार ने सिम व डाटा उपलब्ध नहीं करवाया जाता है, तो 15 दिन के बाद ऑनलाइन काम बंद कर दिया जाएगा. सरकार जनविरोधी नीतियों को अपनाकर स्कूलों को बंद करने की सरकार साजिश कर रही है. सरकार प्रारंभिक और उच्च शिक्षा निदेशालय को मर्ज कर एक अन्य निदेशालय बनाने के अलावा अन्य मांगो को लेकर आंदोलनरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न – मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के विधिक संरक्षण को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रोहित जसवाल। ऊना, 27 जून :  राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश को बुरे हालात में पूर्व भाजपा सरकार छोडकर गई – प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई : लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे,75 हजार करोड़ का कर्ज था : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

ऊना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो बन गई है लेकिन सरकार चलाने के लिए पैसे नही थे। 75 हजार करोड़ का कर्ज हिमाचल की जनता पर था। यह शब्द मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसी महिला का अगर कोई शारीरिक शोषण करता है या अन्य किसी तरह से उसे अपमानित करता है तो वह अपराध की श्रेणी में आता : खनाल

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक ऊना, 9 नवंबर – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में आज ऊना में महिलाओं के लिए एक दिवसीय साक्षरता शिविर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, नशा मुक्ति का लिया गया संकल्प

एएम नाथ। इंदौरा,7 दिसंबर :  उपमंडल विधिक साक्षरता समिति, इंदौरा द्वारा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत डमटाल में मेगा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सिविल जज एवं अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!