9010 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 7573 का हुआ मौके पर निपटारा- 1801 शिकायतों में से 1757 मौके पर की गई हल

by

कैंपों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोटर फार्म भी किए जा रहे हैं प्राप्त
होशियारपुर, 12 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत लगाए गए कैंपों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी उप मंडलों में कुल 31 कैंप लगाए गए। उन्होंने बताया कि अब तक  इन कैंपों के माध्यम से लोगों ने 9010 सेवाओं के लिए आवेदन किया और 7573 सेवाओं का मौके पर निपटारा कर दिया गया। इसी तरह अब तक 1801 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1757 हल कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पेंडिंग सेवाओं व शिकायतों का भी निपटारा समयबद्ध तरीके से कर दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत के साथ हरियाना में लगे कैंप का भी जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकारी सेवाएं के लिए लोगों को उनके घरों के नजदीक कैंपों के माध्यम से यह विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने जिला वासियों को इन कैंपों का लाभ लेने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोटों के फार्म भी प्राप्त किए जा रहे हैं, इस लिए योग्य सिख वोटर अपने वोटें बनाने के लिए इन कैंपों में फार्म जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी उप मंडलों में एस.डी.एम्ज इन कैंपों की खुद निगरानी कर रहे हैं और वे स्वयं भी इनका लगातार जायजा ले रहे हैं।
कोमल मित्तल ने बताया कि इन कैंपों में मुख्य तौर पर लोगों को आने वाली समस्याओं का मौक पर ही हल करने व तुरंत सरकारी सेवाएं प्रदान करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन कैंपों में अलग-अलग सरकारी सेवाओं के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के दौरान अलग-अलग 43 तरह की सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई गई, जिनमें जन्म सर्टिफिकेट, आय सर्टिफिकेट, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृति, रिहायश सर्टिफिकेट, अनुसूचित व पिछड़ी श्रेणियों के सर्टिफिकेट, बुढ़ापा, दिव्यांगजन व आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों संबंधी लाभार्थी, जन्म सर्टिफिकेट में नाम में बदलाव, बिजली बिलों के भुगतान, राजस्व विभाग संबंधी रिकार्ड की पड़ताल, शादी की रजिस्ट्रेशन, मौत के सर्टिफिकेट की एक से अधिक कापियां, दस्तावेजों की प्रमाणिक कापियां, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, फर्द बनानी, आम जाति सर्टिफिकेट, शगुन स्कीम, जमीन की निशानदेही, एन.आर.आई के सर्टिफिकेट के काउंटर प्रार्थना पत्र, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के काउंटर हस्ताक्षर, मौत सर्टिफिकेट में तब्दीली आदि शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए BJP सांसद पर हाथ उठाया : कुलविंदर कौर की मां वीर कौर ने कहा

सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर की मां का बयान आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कंगना रनौत ने उनकी बेटी को उकसाया होगा, इसीलिए उसने BJP सांसद...
article-image
पंजाब

शहीद- ए- आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट : खालसा स्कूल नवांशहर ने खालसा स्कूल बंगा को हराकर स्कूल स्तरीय फाइनल मैच जीता

ग्राम स्तरीय समुन्द्रा एवं धमाई की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। खेल समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाते : निमिषा मेहता गढ़शंकर : दिलप्रीत सिंह ढिलो की याद में 14वां वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने हेतु जागरूकता मुहिम का आगाज़ : खुरालगढ़ साहिब से विशेष दाखिला वैन की रवाना

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री- प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक के दाखिले को बढ़ाने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब...
article-image
पंजाब

पंजाब एंट्री पर फीस : इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रकों पर लागू होगी एंट्री फीस…पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का बनेगा नया मॉडल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2025 के मध्य में पंजाब माइनर...
Translate »
error: Content is protected !!