92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो गिरफ्तार : नैनवां के अजय कुमार से 47 ग्राम नशीला , गढ़शंकर के हरजीत सिंह से 45 ग्राम

by

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल तथा डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की मुहिम तहत गढ़शंकर पुलिस द्वारा दो तस्करों को 92 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि एएसआई कुलविंदर सिंह चौकी प्रभारी बीनवाल ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव नैनवां के पास से एक लड़के से तलाशी दौरान 47 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान अजय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी नैनवां थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। एक दूसरे मामले में एसआई कुलदीप सिंह थाना गढ़शकर की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान रावलपिंडी मार्ग पर नहर के पुल के पास एक लड़के को रोक कर तलाशी ली तो उससे 45 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान हरजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 22-61-85 तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दोषियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि उक्त दोषी यह नशीला पदार्थ किससे खरीदते हैं और आगे किस किस को बेचते हैं।
फोटो :
नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कथित दोषियों के साथ पुलिस पार्टी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कमरे में मृत मिले पिता-पुत्र, दम घुटने से मौत की आशंका : सोए थे अंगीठी और हीटर जलाकर

रोहित जसवाल। ऊना : गांव जलग्रां में पिता-पुत्र की शनिवार रात को दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि पिता-पुत्र रात के समय कमरे में अंगीठी और हीटर जलाकर सोए थे।...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ हड़पने से केंद्र को रोकने के लिए एकजुट हो पंजाब।: कांग्रेस ने दी चेतावनी

श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब असेंबली में विपक्ष के नेता और सीनियर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को पंजाब में सभी पॉलिटिकल पार्टियों से एकता की अपील की, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी...
article-image
पंजाब

16 कानूनगो पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब नायब तहसीलदार (ग्रुप-बी) सेवा नियम, 2019 के नियम-6 के तहत बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। इसके अंतर्गत पदोन्नति कोटे की रिक्त पदों पर कानूनगो अधिकारियों को नायब तहसीलदार...
article-image
पंजाब

पराली एवं फसल अवशेषों में आग लगाना मिट्टी, पर्यावरण, मानव एवं अन्य जानवरों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक : SDM अशोक कुमार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला प्रशासन किसानों को पराली को आग न लगाने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!