93वां संशोधन लागू करवाने के लिए ओबीसी कल्याण मंडल सीएम से मिला

by
एएम नाथ। धर्मशाला। ओबीसी कल्याण मंडल हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष कर्नल स्वरूप कोहली की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मिला।
इस दौरान आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा भी वहां विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को ओबीसी की मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री से सरकार के ओबीसी के प्रति नकारात्मक रवैये को सुधारने की गुहार लगाई।
कर्नल स्वरूप कोहली ने बताया कि ओबीसी कल्याण मंडल पहले भी अपना मांगपत्र मुख्यमंत्री को सौंप चुका है, लेकिन आज दिन तक उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया कि नौकरियों में ओबीसी का आरक्षण कांग्रेस की ही देन है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में संविधान के 93वें संशोधन को भी कांग्रेस लागू कर सकती है।
समस्त भारतवर्ष में उक्त संशोधन के अनुसार ओबीसी के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों के दाखिले में 27 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन हिमाचल में इसे आधा अधूरा लागू किया गया है । इस कारण इस वर्ग को उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सारी बातें सुनीं और मंडल की मांगों पर जल्द विचार करके उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग में 4500 पैरा-कर्मचारियों के पद , कर एवं कराधान निरीक्षक के 25 पद और बागवानी विकास अधिकारी के 10 पद भरने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक तपोवन धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार में काम करने की इच्छा ही समाप्त : जयराम ठाकुर

अपने गृह क्षेत्र के बालीचौकी में आपदा पीड़ितों के बीच कहा, अपने तीन महीनों का वेतन आपदा पीड़ितों को दूंगा हम हर जगह जनता की आवाज उठाएंगे और ये सरकार हमें उनकी समस्याएं उठाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तेलंगाना में ‘ऑपरेशन लोटस ! कांग्रेस में बड़ी बगावत, 10 विधायकों ने की सीक्रेट मीटिंग

तेलंगाना : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण भारत की राजनीति से निकलकर सामने आ रही है। दिल्ली चुनाव के बीच तेलंगाना कांग्रेस में बड़ा खेला हो गया है। कांग्रेस के 10 विधायकों ने...
Translate »
error: Content is protected !!