932 FIR दर्ज : पंजाब में पराली जलाने को लेकर किसानों के खिलाफ

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने 8 नवंबर से पराली जलाने को लेकर किसानों के विरूद्ध 932 FIR दर्ज की हैं, जबकि इससे जुड़े 7,405 मामलों में 1.67 करोड़ रुपये का जुर्माना तय किया गया है।
राज्य के एक वरिष्ठ अफसर ने रविवार को यह जानकारी दी। विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला के मुताबिक पराली जलाने को लेकर 340 किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में प्रतिकूल एंट्री की गई हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने जानकारी दी कहा कि पराली जलाने से रोकने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा किए गए कड़े प्रयासों के महत्वपूर्ण परिणाम मिले हैं और बीते दो दिनों में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में पराली जलाने के रविवार और शनिवार को 740 और 637 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान वायु प्रदूषण के स्तर में खतरनाक बढ़ोत्तरी के पीछे पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने को एक बड़ा कारण माना जाता है। रविवार सुबह सात बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 रहा।

इधर शनिवार को दिल्ली में एक्यूआई 319, शुक्रवार को 405 और गुरुवार को 419 था, वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ और ‘खराब’ श्रेणी में था। पंजाब के बठिंडा में एक्यूआई 298 दर्ज किया गया. एक्यूआई रूपनगर में 250, मंडी गोबिंदगढ़ में 239, लुधियाना में 234, पटियाला में 223, अमृतसर में 219, जालंधर में 202 और खन्ना में 171 रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के सोनीपत में एक्यूआई 392 दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर नगर पंचायत पर आप का कब्जा : आप के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , सयुंक्त मोर्चे के सभी प्रत्याशी हारे

माहिलपुर  : माहिलपुर नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आज आम आदमी पार्टी के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।   आप ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत की पहाडिय़ों में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व अन्य मशीनों के करीव दस एकड़ तक अवैध माईनिंग कर पहाडियों जा रहा खोदा

माईनिंग माफिया ने एक कूंए का भी नामो निशान मिटा दिया एसडीएम के निर्देशें पर वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग की जगह ढूंढने देर शाम निकले अजायब सिंह बोपाराय  ;...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!