95 लाख की ग्रांट से होगा चब्बेवाल हलके का कायाकल्प – सांसद डॉ. चब्बेवाल ने वितरित किए चेक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इसी मंतव्य के साथ चब्बेवाल हलके के गांवों के विकास के लिए 95 लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है,” इन विचारों को सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने व्यक्त किया।
वे उस समय चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 95 लाख रुपये की ग्रांट के चेक वितरित कर रहे थे। उन्होंने ब्लॉक होशियारपुर-1 के अंतर्गत आने वाली पंचायतों को कुल 95 लाख रुपये की राशि के चेक सौंपे।सांसद डॉ. चब्बेवाल ने बताया कि यह राशि विशेष रूप से गलियों, नालियों, स्ट्रीट लाइट्स, जलापूर्ति, खेल के मैदानों और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण और मरम्मत के लिए दी गई है। इससे चब्बेवाल हलके में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर स्तर पर सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने विकास योजनाओं को तत्परता से लागू करवाया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और विधायक डॉ. ईशांक की सक्रिय भागीदारी से चब्बेवाल क्षेत्र को लगातार नई योजनाएं मिल रही हैं और विकास की रफ्तार दिन-प्रतिदिन तेज हो रही है।
वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाले प्रमुख गांव और कार्य इस प्रकार हैं:गांव भाम गलियों व नालियों की मरम्मत हेतु दो किश्तों में 4.25 लाख,गांव बंबेली, लक्कसीहां, बिछोही, कैंडोवाल, सारंगवाल, मुगोपट्टी, कालेवाल फत्तू, डांडियां गलियों व नालियों के निर्माण व सुधार हेतु 4 लाख से 8 लाख तक
गांव घुमियाला: गुरुद्वारा साहिब वाली गली में इंटरलॉक टाइल वर्क हेतु 8 लाख,गांव राजपुर हुकूमतपुर: स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था हेतु 6 लाख गांव फतेहपुर व टोहलियां: स्टेडियम निर्माण व ग्राउंड के लिए क्रमशः 5 लाख व 3 लाख,गांव भूलेवाल गुजरा: जिम उपकरणों के लिए 1.25 लाख गांव नूरपुर ब्राह्मणा: विविध विकास कार्यों के लिए 5 लाख,इस वितरण कार्यक्रम के दौरान संबंधित गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का किया आयोजन :केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के 100 से अधिक लोगों के कार्ड बनाए

गढ़शंकर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा गढ़शंकर ने समुंदड़ा मंडल में भाजपा के सेवक आ गए आपके दुआर तहत शिविर का आयोजन कर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के कार्ड बनाए। इस शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शहीद हुए दिनेश शर्मा : एयर स्ट्राइक से पहले 10:30 बजे दोस्त को किया था आखिरी कॉल

 भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान के Pok में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा शहीद हो गए। दिनेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुंभ नहाने पत्नी को लेकर गया प्रयागराज…..लड़कियों को फांसकर करता था खेल -इधर फूट गया पाप का घड़ा

राजधानी पटना में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित तीन लड़कियों को मुक्त करवाया है। पुलिस ने रविवार देर रात कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रोजाना होशियारपुर से रात 10:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे पहुंचेगी आगरा कैंट : होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस रेलगाड़ी के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

होशियारपुर, 27 अगस्त: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने 26 अगस्त को रात 10: 25 बजे रेलगाड़ी नंबर 14012 होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस के आगरा कैंट तक यात्रा विस्तार को होशियारपुर रेलवे स्टेशन...
Translate »
error: Content is protected !!