950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

by

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों में से ज्यादातर भारतीय मूल के हैं। जिसमें अधिकतर भारतीय छात्र पंजाब के बताए जा रहे हैं। बता दें कि गिरफ्तार छात्रों पर आरोप है कि हाल ही में ट्रूडो सरकार ने काम के घंटे तय किए थे और ये सभी छात्र नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, यानी तय घंटों से ज्यादा काम कर रहे थे।

अब इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा :  बता दें कि, इन छात्रों को नौकरी पर रखने वाले संस्थानों पर भी कार्रवाई की गई है। सीमा सुरक्षा एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संस्थानों पर जुर्माना भी लगाया है। सीमा सुरक्षा एजेंसी की कार्रवाई के बाद इन छात्रों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। दरअसल, इन सभी छात्रों को अब स्थायी निवास मिलने में काफी दिक्कत आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन छात्रों को नौकरी पर रखने वाले संस्थानों को श्रम कानूनों का उल्लंघन करने के लिए लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा।

तय नियमों से अधिक काम करने का आरोप : एक  रिपोर्ट के मुताबिक, सभी भारतीय छात्र पहले से ही इन संस्थानों में वैध वेतनमान से कम पर काम करने को मजबूर थे। खास बात यह है कि कनाडा सरकार ने स्टूडेंट वीजा पर काम के घंटे तय कर रखे हैं। बताया गया कि ये सभी छात्र नियमों का उल्लंघन करते हुए हफ़्ते में 40 घंटे से ज़्यादा काम कर रहे थे। संस्थान वैध घंटों से ज़्यादा काम करने के लिए छात्रों को कम पैसे दे रहे थे। वहीं ट्रूडो सरकार के इस फ़ैसले से भारतीय छात्र काफ़ी नाराज़ बताए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बताएं क्या समय पर ही होंगे पंचायत चुनाव : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। धर्मशाला : पंचायतों के रीऑर्गेनाइजेशन के आदेश के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि सभी मंत्री और मुख्यमंत्री कहते हैं कि पंचायत चुनाव अपने समय पर होंगे।...
पंजाब

साढे तीन साल पहले बनी सड़क जगह जगह से टूटी।

गढ़शंकर :  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गांवों को जाती सड़कों की खस्ताहाल हालत को मुख्य मुद्दा बनाकर सरकार बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इसके बाद लोगों को उम्मीद बंधी थी कि गांवों...
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जसवीर सिंह गढ़ी व जय कृष्ण सिंह रौढ़ी – संत महापुरुषों का लिया आशीर्वाद

होशियारपुर, 1 जनवरी :  पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने पावन स्थलों श्री गुरु रविदास जी तप अस्थान श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!