9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान : 5 हजार की कीमत का ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सामान्य कीमत 15 से 50 हजार

by

शिमला। 9वीं कक्षा के छात्र रुद्र चौहान ने बहुत कम कीमत की वस्तुओं से कोविड काल की जरूरत को देखते हुए महज 5 हजार रुपये की लागत से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाया है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संयुक्त तत्वावधान से शिमला के गेयटी थियेटर में लगी प्रदर्शनी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर आकर्षण का केंद्र बना है। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कोटखाई के रुद्र चौहान का कहना है कि सामान्य ऑक्सीजन कंसट्रेटर की कीमत 15 से 50 हजार रुपये तक होती है और एक से दूसरे स्थान के लिए ले जाना आसान नहीं होता है, लेकिन छात्र द्वारा बनाया गया कंसट्रेटर एक से दूसरे स्थान पर ले जाना बहुत आसान है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली के कट लगना आम बात है, वहां भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक इनबिल्ट बैटरी है, जो 12 घंटे चल सकती है। इस बैटरी का बैकअप इन्वर्टर की मदद से बढ़ा सकते हैं। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी वीरवार तक चलेगी। विद्यार्थियों ने कई अन्य प्रोजेक्टों को भी यहां लगाया है। घरेलू वस्तुओं से सैनिटाइजर डिस्पेंसर बनाने, एप्रिकॉट फ्लेश एंड सीड सेपेरेटर, गारबेज कलेक्शन बनाने के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।
ऐसे तैयार किया छात्र ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर : एक तीन लीटर का बर्तन लिया, जिसमें एक लीटर का एक अन्य कंटेनर रखा। इसे बॉटम से काट दिया। इसके बाद स्टील के दो चर्नर इसमें रखे, जो स्टील वूल से भरे। इसे बिजली के कंडक्टर के रूप में इस्तेमाल किया। अब कंटेनर के अंदर पानी में सोडियम हाइड्रोक्साइड को मिक्स किया गया। इसने पानी की कंडक्टिविटी को बढ़ा दिया। इसके बाद छोटे कंटेनर में दो छेद किए, जिससे कि गैस बाहर आए। फिर नेगेटिव टर्मिनल की पाइपों को एग्झोस्ट पाइप के साथ जोड़ा, जिससे कि हाइड्रोजन गैस बाहर आए। पॉजिटिव टर्मिनल को ऑक्सीजन मास्क के साथ जोड़ा गया। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले कंटेनर में पानी डालना होता है। उसके बाद इसमें सोडियम हाइड्रोक्साइड मिलाना होता है। पांच मिनट के बाद यह इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखण्ड के रास्ते एक ओर व्यक्ति की हृदय गति रुकने से मौत : प्रतिबंध के बावजूद यात्रा से पहले ही अब तक 4 की मौत

एएम नाथ। शिमला  :   उतर भारत की सबसे  कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखण्ड कैलाश महादेव के रास्ते में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।  इस वर्ष आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 जुलाई। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान के झंडे धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार: दीवार पर लिखा खालिस्तान

धर्मशाला ।  हिमाचल प्रदेश की शीतकालीन राजधानी धर्मशाला के विधानसभा परिसर के मुख्य द्वार पर कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार रात को खालिस्तान के झंडे लगा  दिए। साथ ही दीवारों पर खालिस्तान लिख दिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
Translate »
error: Content is protected !!