सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

by

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

हिमाचल के सबसे बड़े वाहन ठगी के इस मामले में ठग गिरोह ने 120 गाड़ियों को बड़ी ही चतुराई से बाहरी राज्यों में बेच डाला था। इस मामले में अभी तक पुलिस सिर्फ 30 से 35 वाहन ही बरामद कर पाई है। जबकि अब अन्य वाहनों का आरोपी कोई सुराग ही नहीं दे पा रहे हैं। जिससे अब पुलिस उक्त आरोपियों की सपंति सीज करने में जुट गई है। बाहरी राज्यों के फ्रॉड नंबर प्लेट लगाकर बेचने व कंपनियों में लगाने के खेल में अब कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां उपमंडल के बलधर निवासी मुख्य आरोपी के इर्द-गिर्द जांच घूम रही है। उक्त आरोपी की संपति की मैपिंग कर उसे पुलिस की ओर से जल्द ही सीज किया जाएगा।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर सहित अन्य जिलों से 120 से अधिक गाड़ियां चोर गिरोह ने बंटी और बबली स्टाईल में चोरी करने का कारनामा किया था। जिसमें जिला कांगड़ा में ही छह से सात मामले दर्ज होने के बाद अब 30 से 35 वाहनों को रिकवर भी किया जा चुका है। मामले में गिरोह के मुख्य शातिरों में शुमार कांगड़ा के नगरोटा बगवां, देहरा व जालंधर के आरोपियों को कांगड़ा पुलिस विभाग ने हिरासत में लिया है। उक्त आरोपियों में से नगरोटा बगवां के आरोपी को मुख्य सरगना पाया गया है। इसमें एक ओर बड़ी बात सामने आई है कि कुछ वाहन मध्य व साऊथ इंडिया तक भी पहुंच गए हैं। अब बड़े व लग्जरी स्तर के वाहनों के चोर गिरोह से वाहन वापिस नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस विभाग की ओर से मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों की संपति को सीज किया जाएगा।

उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वाहन ठगी गिरोह से अब चोरी किए गए वाहन वापिस नहीं मिल पा रहे हैं। पुलिस ने अब नगरोटा के बलधर निवासी मुख्य सरगना सहित अन्य आरोपियों की संपति को सीज किए जाने की प्रक्रिया चलाई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर से आए यात्रियों के जत्थों ने छडिय़ों के साथ भरमौर पहुंचे , जमाया डेरा : आज भी ठप रहेंगी भरमौर से गौरीकुंड के लिए उड़ानें

एएम नाथ। भरमौर :   मणिमहेश यात्रा की हेलि टैक्सी सेवा शुक्रवार को शाम पौने चार बजे जम्मू-कश्मीर की छडिय़ों के भरमौर हेलिपैड पर पहुंचते ही ठप पड़ गई हैं।  अब शनिवार को भी पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा, भरमौर , हड़सर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला पिछले चार दिनों से आपदा की मार झेल रहा है। पिछले चार दिनों में चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अननेचुरल सेक्स करते प्रिंसिपल और महिला टीचर का वीडियो स्टाफ ने किया था शूट : स्टूडेंट्स के परिजनों ने दिए थे पैसे

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और लेडी टीचर के ‘आपत्तिजनक’ वीडियो ने बड़ी खलबली मचा दी है. सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज लीक होने के बाद प्रिंसिपल और लेडी टीचर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता हिमाचली खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी

एएम नाथ । धर्मशाला, 26 नवंबर :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से कांगड़ा यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा रही हिमाचल की बेटियों पुष्पा राणा,...
Translate »
error: Content is protected !!