मुख्यमंत्री ने मानसून के दृष्टिगत ज़िला प्रशासन को सतर्क रहने के दिए निर्देश : कहा…आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर चलाने को

by
एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में मानसून के दौरान मौसम की विपरीत परिस्थितियों के दृष्टिगत सभी उपायुक्तों को सतर्क रहने और आमजन के लिए 24ग7 उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने वीरवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश में मौसम की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी उपायुक्तों से आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नदी-नालों के निकट रह रहे लोगों विशेषकर प्रवासी मज़दूरों की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर पुनर्वास करने को कहा। उन्होंने उपायुक्तों को पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बारिश के मौसम में नदी-नालों के समीप नहीं जाने को लेकर एडवायज़री जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना सरकार को शीघ्र उपलब्ध करवाने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष मॉनसून के कराण जल विद्युत परियोजनाओं को बार-बार नुकसान उठाना पड़ता है। इनकी सुरक्षा के लिए एक समग्र रणनीति बनाई जाए, जिससे इन परियोजनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में तीन स्थानों पर बादल फटने, बाढ़ की नौ और भू-स्खलन की तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पांच लोगों की मृत्यु होने और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि की गई है।
ज़िला कुल्लू में तीन और ज़िला कांगड़ा में पांच से छह लोग अभी भी लापता हैं जबकि  फसे हुए 21 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-505 और एनए-3 पर भूस्खलन पर अभी भी कई स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध है। कुल्लू ज़िले में सैंज घाटी के मझान नाला में बादल फटने की घटना के बाद सैंज, पार्वती और लारजी जल विद्युत परियोजनाओं को हुए नुकसान के दृष्टिगत इन परियोजनाओं को बंद कर दिया गया है और गेट खोल दिए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, होमगार्ड और एनडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटीं हैं।
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और आशीष बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, विशेष सचिव राजस्व डीसी राणा और मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा भी इस बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आबकारी विभाग ने पकड़ा बीयर से भरा ट्रक, पंजाब से हिमाचल लाई जा रही थी अवैध शराब

रोहित भदसाली। कुल्लू : कुल्लू में बाहरी राज्यों से भी अवैध रूप से शराब यह लाई जा रही है और इसे यहां पर कुछ लोगों के माध्यम से भी बेचा जा रहा है। ऐसे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पूर्व IG जहूर जैदी को राहत, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा पर लगाई रोक

एएम नाथ । चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व आईजी जहूर जैदी की उम्र कैद की सजा पर रोक लगा दी है. 2017 के गुड़िया रेप और कत्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे : आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने को प्रशिक्षित की जा रही महिलाएं : अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा और साहू में एकदिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

शिविर में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की बतौर मुख्य शिरकत चंबा, 29 नवंबर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास के सौजन्य से अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के...
Translate »
error: Content is protected !!