सहायक ड्रग कंट्रोलर के आठ ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महंगे वाहन-शराब बरामद

by

एएम नाथ । शिमला ;  ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले में धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सहायक ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) निशांत सरीन के आठ ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने सरीन और उनके परिजनों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।

जिसमें विभिन्न फार्मा कंपनियों को दी गई मंजूरियां, ड्रग लाइसेंस, कारण बताओ नोटिस, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज , मोबाइल फोन, लैपटाप, पेन ड्राइव और अन्य शामिल हैं।

इसके अलावा दो लग्जरी वाहन, 40 से अधिक बैंक खाते, 3 लॉकर, एफडीआर और 60 से अधिक शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। ईडी ने उनके न्यू चंडीगढ़ स्थित घर पर छापेमारी की। यहां से शराब की कीमती 60 बोतलें बरामद हुई, जिसकी कोई हिसाब नहीं मिला।

निशांत सरीन के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी। उनपर एडीसी रहते हुए ड्रग लाइसेंस जारी करने में कथित भ्रष्टाचार, पद का दुरुपयोग, और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। इस एफआइआर में उन पर पर सहायक ड्रग कंट्रोलर, बद्दी के कार्यकाल के दौरान पद का दुरुपयोग कर अवैध लाभ लेने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में उन्हें पहले गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसके अलावा उनकी सहयोगी कोमल खन्ना को भी आरोपी बनाया गया था। इस एफआइआर के बाद ईडी ने सरीन के खिलाफ जांच शुरू की थी। सरीन के खिलाफ वर्ष 2022 में हरियाणा पुलिस द्वारा एक अन्य एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1,47,892 राशन कार्ड धारकों में 5,81,598 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 10 जनवरी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 310 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,47,892 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल...
हिमाचल प्रदेश

ईईएमआईएस सोफ्टवेयर पर करवा सकेंगे रोजगार पंजीकरण एवं नवीकरण – अक्षय शर्मा

ऊना, 21 जून – जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा ईईएमआईएस सोफ्टवेयर को अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपग्रेड सोफ्टवेयर में प्रार्थी अब अपने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए डॉ. राजीव बिंदल का नामांकन हुया प्राप्त … राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्य ने भरा नामांकन और 8 हुए पदेन : डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पार्टी प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर में पार्टी की नामांकन प्रक्रिया 12:00 बजे प्रारंभ हुई और 2:00 बजे संपन्न हुई। यह जानकारी भाजपा...
हिमाचल प्रदेश

पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ सुरिंदर शर्मा की माता के आकस्मिक निधन पर व्यक्त किया शोक

ऊना: 13 अगस्तः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, निदेशक सूचना एवं जन...
Translate »
error: Content is protected !!