निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश, 15 फरवरी तक जमा करवायें मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी आवश्यक दस्तावेज़: देवेंद्र चंदेल

by

ऊना: उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने जिला के सभी निजी स्कूल प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सत्र 2022-23 के लिए मान्यता एवं नवीनीकरण संबंधी सभी दस्तावेज़ 15 फरवरी तक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय ऊना में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी के बाद किसी भी स्कूल के दस्तावेज़ स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस्तावेज़ों संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है।
देवेंद्र चंदल ने कहा कि जिला के समस्त निजी स्कूलों का समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर कोई स्कूल मान्यता या मान्यता नवीनीकरण के बिना चलता हुआ पाया जाता है तो स्कूल प्रमुख के विरूद्ध नियमों के तहत विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में 21 अप्रैल को विभिन्न कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाएगा कैंपस साक्षात्कार

ऊना : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी 3 ड्रोन व 540 ग्राम हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़, 17 नवंबर :  सीमा पार से होने वाली ड्रोन घुसपैठ को असफल बनाते हुए बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन की खेप बरामद की है।  बीएसएफ प्रवक्ता ने रविवार सुबह बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चांद तक पहुंची सरकार, चंबा तक नहीं : सदर विधायक नीरज नैयर

पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ किसी ने नहीं दिया ध्यान एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले चंबा की बेहतरी की तरफ आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। सरकारें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर, धर्मशाला और जोगिंदर नगर के लोगों के मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे : जयराम ठाकुर

आपदा में लोगों का सहयोग ही हमारी ताकत है, इस बुरे वक्त से लड़ने का हौसला है हर आदमी की पीड़ा हमारी पीड़ा है, हमें लड़ना है और बुरे वक्त से बाहर निकलना है...
Translate »
error: Content is protected !!