केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

by

पी पी सी सी की ओर से संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया
आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को जोधामल रोड स्थित सिटी सेंटर, होशियारपुर में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता, सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

रैली को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने RSS की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा
कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है। हम देश को एक बार फिर संविधान के रास्ते पर लाएंगे और संविधान विरोधी ताकतों का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे।RSS के मुखिया गोवलकर ने साफ कहा था कि वह बाबा साहिब अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को नहीं मानते क्योंकि वह अलग-अलग देशों से इकट्ठा किया गया है। यही सोच आज देश में संविधान पर सबसे बड़ा हमला है।

उन्होंने आगे कहा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर आधी रात को धरने पर बैठे किसानों पर लाठियां बरसाकर संविधान के विपरीत कार्य किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वह भाजपा के साथ मिले हुए हैं। मैं जनता जनार्दन से अपील करता हूँ कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा जी का हाथ मज़बूत करें क्योंकि वे वास्तव में जनता के नेता हैं और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं।
रैली के अंत में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान को सबसे उत्तम बताते हुए कहा था कि अगर इसे उसकी मूल भावना से चलाया जाए तो यह हर वर्ग की सेवा कर सकता है। लेकिन दुर्भाग्यवश आज की सरकार संविधान के अनुसार देश नहीं चला रही। न्यायपालिका जैसी स्वतंत्र संस्था को भी आज गुप्त धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
रैली में सुभाष शर्मा (INTUC), संदीप संधू, पूर्व विधायक, चेयरमैन, पार्षद, पंच-सरपंच, युथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली स्थल पर दोपहर से ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, और चार बजे तक पूरा क्षेत्र कांग्रेस समर्थकों से भर चुका था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
पंजाब

सरकारी नौकरी करने वाला यदि अपने बच्चे को सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेजता है, तो उससे सरकारी सुविधा वापस ले सरकार

गढ़शंकार।    प्रदेश में शिक्षा का स्तर बहुत ही निचले स्तर का है। जिसका मुख्य कारण स्कूलों में पूरा  स्टाफ का न होना है। यह शब्दआदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस गरीब जनता पर डाल रही अतिरिक्त बोझ : जय सिंह….कहा, महिलाओं को 1500 रुपये न मिले तो वेल्फेयर कार्यालय पर जड़ेंगे ताला

कांग्रेस ने महिलाओं, युवाओं और पेंशनरों से किए वादे पूरे नहीं किए : भाजपा नेता एएम नाथ। चंबा :  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने मंगलवार कों चम्बा में पत्रकार वार्ता के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!