आंखों के सामने बह गए आशियाने और पुल

by

एएम नाथ। मंडी : कुक्लाह गांव के 9 प्रभावित परिवारों ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने घर, सामान और जीवन भर की कमाई को बहते देखा। हम तो अपना सामान तक नहीं निकाल पाए, बच्चों को जैसे-तैसे लेकर भागे। अब न घर है, न खाना, बस इंतजार है कि प्रशासन आए और कुछ मदद करे। इन बेघर परिवारों को फिलहाल रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है। कुछ लोग अब भी टूटे हुए घरों के पास बैठे हैं, कि शायद कोई अधिकारी आए और उनकी मदद करे।

शरण की तबाही में बह गए घर, सेब बागीचे और जमीनें
शरण पंचायत के प्रधान ऋषभ और जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर ने कहा कि सोमवार की वो रात यहां कहर बनकर आई। हमारे घर, सेब बागीचे और जमीनें भूस्खलन की चपेट में आई और फिर बाढ़ सब कुछ बहा ले गई। रात को कीचड़ में कर औरतें और बच्चे फंसे रहे जिन्हें युवाओं ने सुबह रात खुलते बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। स्थानीय महिलाओं ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि उनके मवेशी उनके सामने सामने बह गए लेकिन हम उन्हें बचा नहीं सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति को भेजा अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के अयोग्य विधायकों की पेंशन और भत्ते बंद होने पर जल्द फैसला हो सकता है। राजभवन की ओर से अयोग्य विधायकों की पेंशन-भत्ते बंद करने का विधेयक राष्ट्रपति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 14 से 16 नवंबर तक : आस्था, संस्कृति और पर्यटन का संगम बनेगा आयोजन

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ऊना, 23 अक्तूबर. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवंबर तक श्रद्धा और उल्लास के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
Translate »
error: Content is protected !!