पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

by

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी अजय मड़ियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया और माता की पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित रहे
——————————-
भेंट की गई चुनरी और फोटो

विधानसभा अध्यक्ष को माता की चुनरी भेंट की गई और इसके अलावा मां चिंतपूर्णी की एक फोटो भेंट स्वरूप दी गई। विधानसभा अध्यक्ष ने माता की पूजा-अर्चना के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की और माता की कृपा की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक : शहीदों के परिवारों, युद्ध में विकलांग होने वाले सैनिकों और पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों, व्यापारियों और बुजुर्गों के लिए बड़े फैसले

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में शहीदों के परिवारों, युद्ध में विकलांग होने वाले सैनिकों और पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों, व्यापारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद : जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेश

ऊना, 3 फरवरी – जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासखंड चंबा ,भटियात, तीसा में खुलेगी उचित मूल्य की दुकानें : 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क- 01899-222401 एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के विभिन्न विकासखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति...
article-image
पंजाब

कोविड के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन बनाया जाए यकीनी: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने फेसबुक लाइव के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित कहा, जिले में आज लिए गए 2754 सैंपल, कोरोना के 204 पाजीटिव मामले आए सामने, दो की हुई मौत जिले में अब तक...
Translate »
error: Content is protected !!