पिता ने चार लाख में बेचा नवजात बच्चा : नोट निकले नकली, मानव तस्करी में शामिल आशा वर्कर

by

मंडी गोबिंदगढ़ । पिता ने नवजात बच्चे को चार लाख रुपये में बेच दिया। लेकिन उसे जो रुपये मिले वो नकली थे। आरोपी पिता को दिए गए नोट नकली होने के बाद मानव तस्करी के इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ।

घटना पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल की है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राहत की बात यह है कि पुलिस ने नवजात को भी बरामद कर लिया है। नवजात को कोलकाता से बरामद कर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस मानव तस्करी में शामिल एक आशा वर्कर भी है।

मंडी गोबिंदगढ़ के एक निजी अस्पताल में 23 जून को एक पिता ने अपने नवजात बच्चे (लड़के) को चार लाख रुपये में बेच दिया था। बच्चे को बेचने के बाद जो रकम उसे मिली उसमें सभी नोट नकली थे। नकली नोट मिलने के बाद इस गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस की गहन जांच के बाद बच्चे को कोलकाता से बरामद किया गया। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने मानव तस्करी धंधे की इस खरीद-फरोख्त के काले कारोबार में शामिल आठ कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक आशा वर्कर और 4 महिलाएं शामिल हैं। 27 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी गोबिंदगढ़ के दीप अस्पताल में एक महिला ने बच्चे (लड़के) को जन्म दिया है। नवजात के पिता ने आशा वर्कर कमलेश कौर, उसके पति भीम सिंह, दाई चरण कौर और जालंधर निवासी अमनदीप कौर उर्फ अमृता के साथ मिलकर बच्चे को चार लाख रुपये में बेच दिया।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसपी (डी) राकेश कुमार यादव व डीएसपी अमलोह गुरदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की तथा मंडी गोबिंदगढ़ एसएचओ इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह व उनकी टीम ने 27 जून को तलजिंदर सिंह, कमलेश कौर, भीम सिंह, दाई चरण कौर व अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चार लाख रुपये (नकली नोट) भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में आरोपियों ने बताया कि रूपिंदर कौर व बेअंत सिंह नवजात बच्चे को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ले गए हैं। शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कोलकाता पहुंचकर रूपिंदर कौर व बेअंत सिंह को 29 जून को गिरफ्तार कर लिया और मामले में कोलकाता निवासी प्रशांत पराशर को गिरफ्तार किया गया। नवजात बच्चे को बाल संरक्षण समिति कोलकाता के समक्ष पेश किया गया और आरोपी रूपिंदर कौर, बेअंत सिंह और प्रशांत पराशर को कोलकाता की अदालत में पेश कर प्रोडक्शन वारंट पर मंडी गोबिंदगढ़ लाया गया, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने बच्चे के पिता को डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट दिए थे, जिसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। एसएचओ मनप्रीत सिंह दयोल ने बताया कि जिस महिला का बच्चा पिता ने चोरी करके आगे बेचा उसके पास पहले भी दो बच्चे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस पर हमला करने वाले 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 16 जुलाई:  गढ़शंकर पुलिस द्वारा गत दिनों पुलिस पार्टी पर हमला करने वाली 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ इस्पेक्टर जयपाल ने...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा (रजि.) गढ़शंकर 3 मई को पुस्तक का विमोचन और कवि दरबार करेगी आयोजित

गढ़शंकर : दोआबा साहित्य सभा (पंजीकृत) गढ़शंकर की अप्रैल माह की बैठक सभा के अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क, गढ़शंकर स्थित सभा कार्यालय व पुस्तकालय में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
पंजाब

वास्तु में अशोभनीय आकृति को निंदनीय माना गया है : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वास्तु शास्त्र में भूखंड ओर भवन के आकार को अति विशेष महत्व दिया गया है इसका हमारे प्राचीन साहित्य और शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है अशोभनीय आकृति को निंदनीय...
Translate »
error: Content is protected !!