माँ ज्वालाजी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

by

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा | प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ ज्वालाजी मंदिर में आगामी आश्विन नवरात्र मेले के सफल आयोजन को लेकर आज मंदिर न्यास के स्वागत कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ज्वालामुखी एवं सहायक आयुक्त मंदिर डॉ. संजीव शर्मा ने की, जबकि ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विधायक संजय रतन ने जानकारी दी कि आश्विन नवरात्र मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माँ ज्वालाजी मंदिर एक विश्वविख्यात धार्मिक स्थल है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी विभाग अभी से तैयारियाँ सुनिश्चित करें।
बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सफाई, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, पथ प्रकाश, पुलिस सहायता, पर्यटकों के लिए सुविधाएं जैसी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित विभागों को सौंपे गए कार्यों की समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि यात्री सहायता कक्ष बस स्टैंड के समीप स्थापित किया जाए।मेलों के दौरान सफाई और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की जाए।बच्चों की भिक्षावृत्ति पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल शक्ति, लोक निर्माण, परिवहन आदि विभाग पूर्ण समन्वय से कार्य करें।


बैठक उपरांत विधायक संजय रतन ने माँ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया और परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जन समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी देहरा सनी वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद जयसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक शर्मा, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग सनी शर्मा, व्यापार मंडल के सदस्य, मंदिर प्रशासन एवं मंदिर न्यास के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जज से CBI ने रिश्वत के एक मामले में की पूछताछ : 30 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में वकीलऔर बिचौलिए को किया गिरफ्तार

बठिंडा ।  सीबीआई टीम ने बठिंडा कोर्ट के एक जज से पूछताछ की। सीबीआई टीम दोपहर करीब 1:30 बजे बठिंडा कोर्ट परिसर पहुंची, जहां टीम ने जज से रिश्वत के एक मामले में कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1100 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर : जनरल वर्ग को ₹3,000 और SC महिलाओं को ₹4,500 मिले

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खातों में करीब 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत, लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की राजनीति को पूरी तरह ठुकरा दी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह

शिमला : कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के दाम बढ़ाने पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा : केंद्र सरकार 93 हज़ार आवास दे रही हैं तो सुक्खू सरकार घर बनाना महंगा कर रही : जयराम ठाकुर

आपदा में ऐसा अवसर और ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं देखा , केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 93 हज़ार आवास देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!