ऊना जिला प्रशासन की प्रेरणादायी पहल… सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का नकद पुरस्कार

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 जुलाई. ऊना जिले में सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वालों को अब जिला प्रशासन 25 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करेगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने गुरुवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम की अनुशंसा पर यह पुरस्कार राशि जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए प्रेरित करना है, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित हो सके और अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।
बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए पारंपरिक तरीकों से इतर लीक से हट कर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें आयोजित करें और सुधारात्मक कदमों को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एसडीएम अपने क्षेत्र के लिए एक समग्र ‘सड़क सुरक्षा योजना’ तैयार करे । उस योजना में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख हो कि वहां वर्तमान स्थिति क्या है, मुख्य समस्याएं कौन-सी हैं, अब तक क्या सुधार किए गए हैं, और आगे किन उपायों से स्थितियों को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल बसों की समय-समय पर जांच और स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
उपायुक्त ने हर उपमंडल में प्रमुख स्थलों पर साइनेज, स्पीड ब्रेकर, उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे तथा चौक-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने हेतु व्यापक सर्वेक्षण कर आवश्यक प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध रूप से अमल में लाया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे किनारे खतरनाक स्थिति में खड़े जर्जर पेड़ों की पहचान कर आवश्यकता अनुसार उन्हें हटाया जाए, जिससे जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि मैहतपुर से ऊना तक एनएच पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 38 स्थान चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रामपुर पुल का मरम्मत कार्य प्रगति पर है। उन्होंने डीसी कार्यालय के समीप ऊना-होशियारपुर-संतोषगढ़ चौक पर शीघ्र ट्रैफिक लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार, अंब के बड़ूही चौक पर उपयुक्त ऊंचाई पर साइनेज बोर्ड और ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने ऊना-अंब हाइवे पर वाहनों की गति दर्शाने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले यूनिट लगाने तथा गगरेट और दौलतपुर बाजार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर सभी प्रक्रियागत औचारिकताएं जल्द पूर्ण करने को कहा। साथ ही बंगाणा और टाहलीवाल चौकों में सुचारू यातायात के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, एसडीएम बंगाणा अमित शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोमलाल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलदीप कुमार और बलदेव सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिद्धू सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बद्दी का औद्योगिक कचरा सतलुज तक पहुंचने का आरोप… चड्ढा ने हिमाचल सरकार को घेरा

बीबीएन क्षेत्र की इंडस्ट्री और सीवेज व्यवस्था पर उठाए सवाल, हिमाचल, हरियाणा व केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग रोपड़, 12 सितंबर। आम आदमी पार्टी के रोपड़ विधायक दिनेश चड्ढा ने हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने मैकलोडगंज तथा धर्मकोट में बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा*

*राहत तथा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश* एएम नाथ । धर्मशाला, 28 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धर्मशाला के कालापुल, धर्मकोट तथा मैकलोडगंज में बारिश से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार सैकड़ों हेल्थ संस्थान बंद कर रही : देश भर में कोरोना महामारी का संकट

ऊना : भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों और विभिन्न विभागों के कार्यालयों को बंद करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। जिसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौके पर ही मौत : बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी, तीनों पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के रहने वाले

एएम नाथ। मंडी :  मंडी जिले में कटौला के मरोगी मोड़ पर राक्षनाला के पास  सुबह 7:00 बजे बोलेरो जीप चिकनी मिट्टी पर फिसलकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार...
Translate »
error: Content is protected !!