शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित – राजेश धर्माणी

by
एएम नाथ। सोलन :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा तथा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। राजेश धर्माणी आज सोलन के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में ‘सितारे हिमाचल के सम्मान-2025’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में सोलन ज़िला के 141 विद्यालयों के 1236 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
राजेश धर्माणी ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबें पढ़नी नहीं बल्कि समझनी चाहिएं ताकि इनका व्यवहारिक उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने और बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए नवीन योजनाएं ला रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 02 करोड़ रुपए से स्टेट इनोवेशन फण्ड आरम्भ किया गया है। इसके तहत युवाओं द्वारा तैयार प्रोजेक्ट को स्टार्ट अप के तौर पर आरम्भ किया जा सकता है। इस दिशा में प्रदेश सरकार भी सहयोग करेगी।
उन्होंने कहा कि छात्र जीवन व्यक्ति के विकास में सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय छात्रों को अपने आत्म विकास की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि समय का सदुपयोग करें, अपने संचार कौशल को बेहतर बनाएं और अपने व्यक्तित्व विकास पर कार्य करें।
राजेश धर्माणी ने कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम, स्मार्ट वर्क और सीखने की चाह होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि कर्मशील बनें ताकि एक आदर्श समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह भी किया।
रयात बाहरा संस्थान समूह के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चंद, खबर अभी अभी के एडिटर इन चीफ मनीष शर्मा, सीमा कश्यप, गगन अस्पताल बद्दी के प्रबंध निदेशक डॉ. गगन जैन, बाहरा विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनीत कुमार सहित विद्यार्थी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रसव के बाद मौतों के कारण फार्मा वितरक का लाइसेंस रद्द : डब्ल्यूएचओ ने मांगी जानकारी

नई दिल्ली: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सामने आए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माता कंपनी जैक्सन लेबोरेट्रीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के 17 जिला परिषद वार्डों के अंतिम परिणाम घोषित : रिकॉर्ड जीत …जिलें ऊना में ठठल-3 जोन से सरबन सिंह 5,479 भारी मतों से सबसे ज्यादा अंतर से की जीत दर्ज

ऊना, 1 जून। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला ऊना के सभी 17 जिला परिषद वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना, जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC निवेदिता नेगी ने ली स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर दें बल – निवेदिता नेगी

मंडी, 22 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मंडी जिले में स्कूली बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर बल देने को कहा है। उन्होंने स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दुकानदारों को 1 लाख जुर्माना : घटिया खाद्य पदार्थ और मिस ब्रांडेड बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने लगाया

धर्मशाला, 17 अगस्त। जिला कांगड़ा के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र के दो दुकानदारों को मिस ब्रांडेउ और घटिया समान बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने खाद्य सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!