मेरी लड़ाई पंजाब के लिए जारी रहेगी. मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बोले कुलदीप धालीवाल

by

चंडीगढ़ : लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद कुलदीप धालीवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफे के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि पंजाब के लिए लड़ाई जारी रहेगी. इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल ने बोलते हुए कहा कि अपना कीमती समय देने के लिए आपका धन्यवाद. उन्होंने कहा कि उन्होंने 2013 में अपनी अमेरिकी नागरिकता छोड़ दी थी।

उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को कैलिफोर्निया में छोड़कर पंजाब लौट आए थे और जब से वे ‘आप’ पार्टी में आए हैं, तब से उन्होंने आज तक कोई छुट्टी नहीं ली है. वे पार्टी के लिए 24 घंटे काम करते हैं. कई बार लोग उनसे पूछते थे कि विभागों की संख्या कम हो गई है, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं विभागों के पीछे भागने वाला नेता नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि आज भी वह पार्टी के अच्छे कार्यकर्ता और पार्टी के वफादार सिपाही हैं. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल तक कैबिनेट में काम करने का मौका देने के लिए वह अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और पार्टी के ऋणी रहेंगे।

कुलदीप धालीवाल ने गिनाए अपने काम

उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत राज विभाग दिया गया जिसमें उन्होंने पंजाब के लिए 11 हजार एकड़ जमीन छुड़वाई. वे देश के पहले राजनेता हैं जिन्होंने अपने राज्य के लोगों की रुकी हुई इतनी जमीन छुड़वाई है. इसके बाद उन्हें एनआरआई विभाग में तैनात किया गया जिसमें 4 हजार एनआरआई के मामले सुलझाए गए. दिसंबर से ऑनलाइन मीटिंग शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी. जिस तरह से उन्होंने अपनी पार्टी में काम किया है, वह अपनी आखिरी सांस तक करते रहेंगे. पंजाबियों के लिए जो भी आवाज उठानी होगी, वह उठाते रहेंगे।

केजरीवाल और भगवंत मान को लेकर कही ये बात

उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का धन्यवाद करता हूं. उन्होंने मुझे सरकार में काम करने का मौका दिया. जो काम दिया गया, उसे बेहतर तरीके से काम करने का प्रयास किया. अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला की सेवा करूंगा. मैंने आज ही इस्तीफा दिया है. मुझे कहा गया था कि किसी और को मौका देना है, इसलिए मैने इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों को मैं बहुत पहले से जानता हूं केजरीवाल के लिए ही मैं अमेरिका छोड़कर आया था. भगवंत मान से मेरी दोस्ती 1992 से है. पार्टी जो भी ड्यूटी लगाएगी उसको पूरा करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के रीडर-कम-रजिस्ट्री क्लर्क को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर के रूप में तैनात गुरबख्श सिंह को रंगे हाथों...
article-image
पंजाब

स्कूल ऑफ हैप्पीनेस आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा में क्रांति लाएंगे:- डॉ राजकुमार चब्बेवाल

सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के आधुनिकीकरण को प्राथमिकता दे रही है,  डॉ राज ने स्कूल ऑफ हैप्पीनेस पहल पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :    सांसद डॉ राजकुमार...
article-image
पंजाब

शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली,मौत : फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, 

गोराया : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।...
article-image
पंजाब , समाचार

सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग और संगीत का जादू – होशियारपुर नेचर फैस्ट-2025, कुदरत के करीब पहुंचने का अनोखा संगम

 ट्रेकिंग, साइक्लोथोन, किड्स कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भारत-पाक क्रिकेट मैच की लाइव स्क्रीनिंग का लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ होशियारपुर, 23 फरवरी: शनिवार शाम को पर्यटकों ने जहां सोलिस ठरोली में नाइट कैंपिंग का...
Translate »
error: Content is protected !!