रिटायर्ड डीएसपी ने बेटे की गोली मार कर की हत्या : पत्नी-बहू को किया घायल….दो शादियां और संपत्ति विवाद बनी वजह

by

अमृतसर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सेवानिवृत्त डीएसपी ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में उसके 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना मजीठा रोड स्थित एक थाना क्षेत्र के पास हुई। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो CRPF से डिप्टी एसपी पद से रिटायर हो चुका है।

मजीठा रोड चेकपोस्ट पर आरोपी गिरफ्तार :  वारदात के तुरंत बाद पास ही स्थित मजीठा रोड चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू में कर लिया और उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी को बिना किसी प्रतिरोध के पकड़ा गया. पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

दो शादियां और संपत्ति विवाद बनी वजह :  असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) ऋषभ भोला ने बताया कि आरोपी तरसेम सिंह की दो शादियां हुई थीं. वह पहली पत्नी से संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद में था. ऋषभ भोला के अनुसार, शुक्रवार को इसी विवाद के चलते उसने अचानक गुस्से में आकर पहली पत्नी, बेटे और बहू पर गोली चला दी।

बेटा नहीं बच पाया, अस्पताल में तोड़ा दम :  गोली लगने के बाद घायलों को तुरंत गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, आरोपी का बेटा पहले से ही गंभीर रूप से घायल था और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पत्नी और बहू की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ACP ऋषभ भोला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपी से बंदूक की लाइसेंसिंग, मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं. घटना के बाद से मजीठा रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ऐसा कदम उठा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

चंडीगढ़ :पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई से पहले ही हलचल तेज हो गई हैं। राहुल गांधी सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कहने के साथ श्रीनगर रैली...
article-image
पंजाब

पंजाब में 2027 का चुनावी मुकाबला : Matrize पोल में किसी को बहुमत नहीं….AAP 40-45, कांग्रेस 35-40, BJP 22

चंडीगढ़। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सामने आए Matrize के ओपिनियन पोल में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाया गया...
article-image
पंजाब

वो जब याद आए, बहुत याद आए : सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी के जन्म दिवस पर शानदार संगीतमयी समागम का किया आयोजन

होशियारपुर: संगीत जगत के सदा बहार फनकार मोहम्मद रफी साहिब के 98वें जन्म दिवस संबंधी शानदार संगीतमयी व सांस्कृतिक समागम का आयोजन सरकारी कालेज होशियारपुर में मोहम्मद रफी कल्चरल व चैरीटेबल सोसायटी होशियारपुर, अलायंस...
article-image
पंजाब

10 ग्राम हैरोइन सहित युवक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस दुआरा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लगाए नाम दौरान एक युवक से 10 ग्राम हैरोइन सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। सब इंस्पेक्टर कुदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!