जलभराव से बचाव को नगर निगम मुस्तैद, एडीसी की निगरानी में चला सफाई अभियान

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जुलाई। बरसात के मौसम को मद्देनज़र रखते हुए नगर निगम ऊना द्वारा शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज (शनिवार) को नगर निगम आयुक्त एव एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर और लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह की देखरेख में पुराना होशियारपुर सड़क किनारे के नाले की साफ-सफाई की गई।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य बरसात के दौरान संभावित जलभराव की समस्या को रोकना, सड़क किनारे के आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जनसुविधा सुनिश्चित बनाना है। इस विशेष साफ-सफाई अभियान के अंतर्गत नालों में जमी गाद, प्लास्टिक, मलवा तथा अन्य कचरे को निकाला गया ताकि नालों में पानी की निकासी सुचारू बनी रही।
महेंद्र पाल गुर्जर ने आमजन से अपील की है कि वे नालियों में कचरा, प्लास्टिक अथवा घरेलू अपशिष्ट न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ऊना शहर में नालों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि ऊना शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भरमोर और पांगी में विकसित होंगे होम स्टे : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

नए होम स्टे निर्माण के लिए दिए जाएंगे 5 लाख एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर बस स्टैंड तथा देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया निरीक्षण : राज्य के बस अड्डों को चरणबद्व तरीके के किया जाएगा विकसितः डिप्टी सीएम

धर्मशाला, 27 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को देहरा में एचआरटीसी वर्कशाप तथा हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओ ने किया योगाभ्यास

चंडी मेहलोग, 20 जून (तारा) : वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के एचओडी हीरा दत्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी...
Translate »
error: Content is protected !!