अवैध खनन पर रोक को लेकर नियमित निगरानी और संयुक्त कार्रवाई बनाई जाए सुनिश्चित : ADC अमित मैहरा

by

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ में संयुक्त निरीक्षण टीमों द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

अमित मैहरा ने यह निर्देश आज परिधि गृह डलहौजी में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
बैठक में खनन व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि ज़िले में अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अप्रैल 2024 से जून 2025 की समयावधि के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा 1044 अवैध खनन मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 773 मामलों में कंपाउंडिंग फीस के रूप में लगभग 27 लाख की धनराशि भी वसूली गई । इसी तरह 242 मामलों को न्यायालय में भेजा गया।
उन्होंने बताया कि खनन विभाग द्वारा 181 मामलों में कार्यवाही करते हुए 125 मामलों के तहत 5 लाख 43 हजार 800 का कंपाउंडिंग शुल्क वसूला गया। साथ में ही खनन विभाग द्वारा 27 मामलों को न्यायालय में भेजा गया। विभाग द्वारा इस दौरान संवेदनशील स्थानों में 306 बार आकस्मिक छापेमारी भी की गई।
अमित मैहरा ने बताया कि अप्रैल 2024 से जून 2025 के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 14 अवैध खनन मामलों में
कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में एक लाख वसूले गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अनाधिकृत खनन मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए सर्वाधिक 849 मामले पकड़े जिनमें से 634 मामलों में 20 लाख 50 हजार राशि की कंपाउंडिंग कर 215 मामलों को न्यायालय में भेजा गया।
बैठक में कार्रवाई का संचालन जेके पुरी ने किया।
इस अवसर पर एडीम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, मण्डल अधिकारी रजनीश महाजन सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोग प्रशासन पर लगा रहे हैं लापरवाही के आरोप, ध्यान दे सरकार : जयराम ठाकुर ……जयराम ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित चंबा जिला का दौरा

अधिकारी बिना भेदभाव के आपदा प्रभावितों की बात सुने एएम नाथ। चंबा :  जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित चंबा जिला के भटियात और डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर आपदा प्रभावितों से मिले और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 मार्च को उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू: जिला रोजगार अधिकारी

निजी कंपनी द्वारा असेंबली ऑपरेटर के भरे जाएंगे 50 पद एएम नाथ। चम्बा, 23 मार्च : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगदीश चंद कौशल हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सदस्य नियुक्त

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा विभाग से जिला उप शिक्षा निदेशक पद से सेवानिवृत्त जगदीश चंद कौशल को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गया है। यह नियुक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) की कार्य प्रणाली की समीक्षा कर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 450 मेगावाट की...
Translate »
error: Content is protected !!