उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया केवीके सरू का दौरा : ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में किसानों से सीधा संपर्क रखें वैज्ञानिक : केवल सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कृषि विज्ञान केंद्र सरू का दौरा किया तथा केंद्र के प्रभारी व अन्य वैज्ञानिकों से कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यो व उपलब्धियां बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र सरू को जिला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा और अधिक बेहतर प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवा पीढ़ी कृषि व्यवसाय को स्वरोजगार के रूप में अपना कर बेरोजगारी की चुनौतियों से निपट सके।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिला चंबा में बागवानी विकास की अपार संभावनाएं हैं तथा इस क्षेत्र में सेब उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को
और अधिक मजबूती प्रदान कर सकता है। उन्होंने केवीके के वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि वे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों व बागवानों से सीधा संपर्क बनाएं तथा उन्हें आधुनिक कृषि व बागवानी के लिए उत्तम किस्म के कृषि व बागवानी उत्पादों की पैदावार के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती की जाती है तथा उनके द्वारा तैयार उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाने के लिए बेहतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है ताकि संबंधित किसानों को उनके प्राकृतिक कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे जिला के ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्राकृतिक व व्यावसायिक खेती के लिए प्रेरित करें ताकि सरकार की अपेक्षा के अनुरूप किसानों की आय में बढ़ोतरी की जा सके।


इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र सरू के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने उप मुख्य सचेतक को कृषि विज्ञान केंद्र की कार्यप्रणाली व उपलब्धियां बारे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र द्वारा समय समय पर क्षेत्र के किसानों व बागवानों को कृषि व बागवानी की आधुनिक तकनीकों के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे जागरूकता शिवरों के माध्यम से भी जानकारी प्रदान की जाती है। इसके अलावा किसानों के खेतों अथवा बगीचों में अकस्मात होने वाले रोगों व समस्याओं के बारे में भी वैज्ञानिकों द्वारा गांवों में जाकर उनकी गहन जांच की जाती है तथा किसानों को उनके समाधान बारे मार्गदर्शन किया जाता है।
इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, केवीके सरू के प्रमुख व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह, वैज्ञानिक डॉ. सुशील धीमान, डॉ. जया चौधरी, नेहा धीमान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व कई स्थानीय किसान व बागवान भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला के मालरोड पर युवक की हत्या का आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक हत्याकांड मामले में मालरोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट से हिमाचल प्रदेश सरकार को गुरुवार को कड़ी फटकार : सरकार को गलती का एहसास हुआ और मांग ली माफी

नई दिल्‍ली : हिमाचल प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को कड़ी फटकार खानी पड़ी। मामला दिल्‍ली की प्‍यास से जुड़ा था। हिमाचल सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई : चिंतपूर्णी में ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

ऊना : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित किया...
Translate »
error: Content is protected !!