लोकसभा मैंबर डॉ. चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन पहुंचे, हालातों का लिया जायजा*

by

-अधिकारियों को दिए निर्देश, गांव और शहर के बीच जल्द संपर्क स्थापित किया जाए

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  रविवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण गांव बस्सी गुलाम हुसैन को होशियारपुर शहर से जोडऩे वाली मुखय सडक़ बाढ़ के पानी में बह जाने की सूचना मिलते ही होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया तथा गांव वासियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी तरह की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तुरंत प्रभाव से लोगोंं को जरूरी सहायता मुहैया करवाएं। डॉ. चब्बेवाल ने इस समय लोगोंं की फसलों और पशुओं के हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी हासिल की तथा लोगों को भरोसा दिलाया कि वह यह जानकारी पंजाब सरकार तक पहुंचाकर लोगों को मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। डॉ. चब्बेवाल ने इस समय कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है जिसे इंसान तो नहीं रोक सकता लेकिन हम लोगों को इस स्थिति से बाहर निकालने की क्षमता जरूर रखते हैं, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस प्राकृतिक आपदा के कारण पैदा हुए मुश्किल हालातों के लिए आपदा फंड से तुरंत पैसे जारी करने और गांव व शहर के बीच संपर्क फिर से स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए इसके लिए गांव व होशियारपुर शहर के बीच स्थायी संपर्क स्थापित करने के लिए एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा। डॉ. चब्बेवाल ने गांव वासियों को भरोसा दिलाया कि वह हर समय उनकी सेवा में हैं और जब तक यह समस्या हल नहीं हो जाती वह इस मामले पर निजी तौर पर नजर रखेंगे।

कैप्शन- लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल बस्सी गुलाम हुसैन में स्थिति का जायजा लेते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रेत से भरा टिप्पर ढाबे पर पलटा, जनहानि होने से बची।

गढ़शंकर, 25 अगस्त : बीती रात गढ़शंकर के नंगल-गढ़शंकर रोड पर शाहपुर गांव के पास एक ढाबे पर रेत से भरा टिप्पर पलट गया, जिससे ढाबे को तो काफी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की...
Uncategorized , पंजाब

सतविंदर हीरा जी का जबलपुर में भव्य स्वागत, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया समाजिक एकता का आह्वान

जबलपुर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मध्य प्रदेश ऑल इंडिया आदि धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा जी का जबलपुर पहुंचने पर स्थानीय साध-संगत द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शहर में प्रवेश करते ही उन्हें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंदर मुखी शर्मा का फीबा अपील कमिशन में फिर से नामांकन : दुनिया में बास्केटबॉल के खेल के संचालन से संबंधित सभी कानूनी मामलों में हाई पावर कानूनी संस्था

चंडीगढ़: भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव चंदर मुखी शर्मा को फीबा अपील कमिशन में एक बार फिर से नामांकित किया गया है, जो एक हाई पावर कानूनी संस्था है और दुनिया में बास्केटबॉल...
article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
Translate »
error: Content is protected !!