दर्दनाक सड़क हादसे में बच्ची सहित 10 की मौत, 33 घायल….दसूहा-हाजीपुर रोड पर हुआ हादसा : MLA करमबीर सिंह घुम्मण, DC आशिका जैन व SSP संदीप कुमार मलिक ने दसूहा सिविल अस्पलात में घायलों का जाना हाल-चाल

by

हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि घायलों के इलाज में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी,   मृतकों के परिजनों को दी जाएगी 2-2 लाख रुपए की सहायता राशी,  पंजाब सरकार की ओऱ से घायलों को भी दिया जाएगा नियमानुसार मुआवजा
दसूहा/होशियारपुर/ विमल पराशर , दलजीत अजनोहा :  दसूहा-हाजीपुर रोड पर सोमवार सुबह गांव सगरां के नजदीक एक निजी कंपनी की बस व कार के बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्ची सहित 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 32 लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल व्यक्तियों का इलाज सिविल अस्पताल दसूहा में जारी है व गंभीर घायलों को सरकारी मेडिकल कालेज अमृतसर व होशियारपुर एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे में 5 वर्षीय बच्ची समेत 10 की मौत 32 घायल :  हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक 5 वर्ष की बच्ची भी शामिल है जबकि 32 लोग घायल है। उन्होंने बताया कि घायलों में से 6 को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया है। तीन गंभीर घायलों को रैफर किया गया है, जबकि 24 घायल सिविल अस्पताल दसूहा में उपचाराधीन है।


डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू बाला (5) निवासी बुड्डाबढ़, लव कुमार (50) निवासी घट्टी, नारी, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), गुरमीत राम (65) निवासी हलेड़, सतविंदर कौर (55) निवासी जलाल चक्क, बलबीर कौर (60) निवासी दशमेश नगर दसूहा, संजीव कुमार (30) निवासी नवियां बागड़ियां, भैणी मियां खां, गुरदासपुर, मीना (30) निवासी बुड्डाबढ़, अज्ञात (करीब 50 वर्ष), सुबाग रानी (55) निवासी सहोड़ा, खुशी मेहता (22) पुत्री हरीश कुमार निवासी सौंसपुर के तौर पर हुई है।
उन्होंने बताया कि घायलों में महिंदर सिंह (69) निवासी काठगढ़, साहिल मिन्हास (22) निवासी सिंहवाल, शीतल (29) निवासी जुगियाल, ऋतिका ठाकुर (35) निवासी निक्कू चक्क, रितिश (48) निवासी स्वार, नम्रता भाटिया (48) निवासी स्वार, गुरदीप सिंह (35) निवासी दालोवाल, तिलक राज (55) निवासी सिपरियां, तानवी (17) निवासी हाजीपुर, नीलम कुमार निवासी लुधियाड़, सुखविंदर (50) निवासी सहोड़ा, नीरज चौधरी (47) निवासी भंबूताड़, नीलम (45) निवासी बजीरा, प्रिंस (16) निवासी घोगरा, सुरिंदर सिंह (46) निवासी सिप्पू चक्क, ममता (37) निवासी दालोवाल, कविश (6) दालोवाल, प्रीति (9) निवासी दालोवाल, रीना देवी (29) हाजीपुर, मनीष (19) निवासी बुड्डाबढ़, प्रीति रानी (30) निवासी हाजीपुर, विक्रम सिंह (35) निवासी भोल कलोता, मोहम्मदद्दीन (41) निवासी पठानकोट, अरविंद कुमार (39) निवासी पंखू, शफी (32) निवासी बुड्डाबढ़, आशीष कुमार (28) निवासी झिंगड़वां, तृप्ता देवी (65) निवासी बिस्सो चक्क, नीतू बाला (42) बिस्सो चक्क, पूजा (37) निवासी समराला चक्क, नीलम (29) निवासी हाजीपुर, राज रानी (55) निवासी सहीरा, व  संजीव सिंह(45) निवासी चकराल  शामिल है।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा फोर्स, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम हरकत में आ गई। सिविल अस्पताल दसूहा में घायलों का हाल जानने पहुंचे विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। उन्होंने इस दुखद हादसे पर अफसोस प्रकट किया व घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी तरह की कोई कमी न छोड़ी जाए।विधायक कमरबीर सिंह घुम्मण व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को भी नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और उनका इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया जा रहा है। विधायक घुम्मण ने कहा कि इस हादसे पर मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने अफसोस जाहिर किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वास दिया है।


डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन व एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा बल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि ओवर स्पीड और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच के लिए चैकिंग मुहिम और तेज की जाएगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की फरिश्ते स्कीम के अंतर्गत भी घायलों का निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार और एस.एम.ओ दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सभी घायलों को बेहतर  इलाज दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से भी हर संभव सहायता की जा रही है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, एस.एम.ओ दसूहा डॉ. मनमोहन सिंह, सचिव जिला रेड क्रास सोसायटी मंगेश सूद के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक अरुण मिककी डोगरा ने अस्पताल और हादसे की जगह पहुंच कर घायलों का हाल जाना और कहा कि कहा इतना बड़ा दर्दनाक हादसा दिल दहलाने वाला हादसा है।  उन्हीनों कहा मृतको के परिजनों से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हर तरह की संभव सहायता प्रदान करेंगे और घायलों और मृतको के परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट कोड 903 और 939 के रिजल्ट निकालने का फैंसला : पेंडिंग भर्तियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की बैठक

एएम नाथ। शिमला : लंबित भर्तियों को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज सचिवालय में बैठक हुई। बैठक में पोस्ट कोड 903 और 939 के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर अलग अलग किए मामला दर्ज : एक युवक के खिलाफ पहले भी आठ मामले दर्ज

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस ने गांव बारापुर के दो युवकों को अलग अलग जगह से 72 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक के खिलाफ पहले भी 6 एनडीपीएस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सत्र के दौरान कानून व्यवस्था पर रखें पैनी नजर – जिला दण्डाधिकारी अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र-2025 के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दृष्टि से पैनी नजर रखे ताकि इस दौरान...
article-image
पंजाब

चक गुरु- समुंदड़ा में चल रही तीसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के छठे दिन चार सेमीफाइनल मैच : पंजाब पुलिस, जीएचजी कॉलेज सुधार और एफसी लंगरोआ अंडर-14 वर्ग में फाइनल में पहुंचे

गढ़शंकर, 10 नवंबर : गढ़शंकर के गांव चक गुरु-समुंदड़ा में अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा अध्यक्ष मोहन सिंह मल्ली यूएसए, गुरदेव सिंह रक्कड़ मैनेजर, करनैल सिंह केली अध्यक्ष, अमरीक सिंह राय उपाध्यक्ष, सुच्चा सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!