अश्वनी शर्मा पंजाब BJP के वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त

by

भारतीय जनता पार्टी ने पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, प्रधान पद की जिम्मेदारी सुनील जाखड़ संभाल रहे हैं। इससे पहले शर्मा भी प्रधान पद रह चुके हैं।  पंजाब में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में बीजेपी की तरफ से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। जैसे अश्वनी शर्मा की नियुक्ति हुई है, उससे यह साफ है कि जाखड़ पहले की तरह पद पर बने रहेंगे। साथ ही अश्वनी शर्मा उनके सहयोगी के रूप में काम करेंगे।

17 जनवरी 2020 से लेकर 4 जुलाई 2023 तक अश्वनी शर्मा पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर रहे थे। उनकी अगुआई में ही अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा गया था, जिसमें पार्टी दो सीटें जीतने में कामयाब रही थी।  अश्वनी शर्मा के पास राजनीति का पुराना तजुर्बा है। वह पार्टी के टकसाली नेताओं में से एक हैं। अन्य पार्टियों के नेताओं के साथ उनका तालमेल बहुत अच्छा है। वह दो बार प्रधान रह चुके हैं। अचानक 4 फरवरी 2023 को सुनील जाखड़ को प्रधान नियुक्त किया गया था। जैसे ही यह फैसला आया, उसके बाद वह वहां से निकल गए थे। उन्होंने करीब 15 दिन की छुट्टी ले ली थी। हालांकि, पार्टी ने उन्हें संतुष्ट करने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले : PPSC ग्रुप-1 रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी, 132 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

CM भगवंत मान की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई बैठक; फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पॉलिसी को भी मिली हरी झंडी, सरकार ने 71 हजार सरकारी नौकरियां देने का किया दावा चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट की बैठक...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13 सीटों पर इन दिग्गजों का होगा आहमने सहमने का मुकाबला : 26 महिलाओं सहित कुल 328 उम्मीदवार मैदान में – मतदान के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीट और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए कल शनिवार को मतदान होगा, जिसमें ‘इंडिया गठबंधन’ के सहयोगी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी...
article-image
पंजाब

8 किलो हेरोइन और पिस्टल के साथ दबोचा गया तस्कर : पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाता था ड्रग्स

अमृतसर : अमृतसर में पुलिस ने 8 किलो हेरोइन और एक पिस्टल के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 5 ज़िंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं. गुप्त सूचना के आधार पर...
article-image
पंजाब

मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल...
Translate »
error: Content is protected !!