पंजाब की किसानी उद्योगों, रोजगार तथा आर्थिकता को नष्ट कर देगी लैंड पूल्लिंग स्कीम : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब सरकार लैंड पूल्लिंग स्कीम के अंतर्गत पंजाब के २० बड़े शहरों में 40000 एकड़ के करीब भूमी अदिग्रहण करने जा रही हैं। लैंड पुल्लिंग स्कीम, दिल्ली की जनता द्वारा ठुकराए गए आप नेताओं के दिमाग की उपज हैं तथा आने वाले समय में एक बड़े भ्रष्टाचार के घोटाले को उजागर कर सकती हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित भाजपा नेताओं यशपाल शर्मा, पंडित चन्दर शेखर तिवाड़ी तथा राम सिंह आदि ने कहा कि सबसे बूरी बात यह हैं कि शहरी इलाकों के नजदीक की उपजाऊ भूमि इस में संमिलत की जा रही हैं। जिससे एक बड़ा भू-भाग खेतीबाड़ी से बंचित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय खेतीबाड़ी वाली जमीनों पर ठेका 70- 80 हजार रुपए प्रति एकड़ चल रहा हैं। सरकार ने केबल 30 हजार रुपए सलाना देने की बात कही है और सबसे बड़ी बात यह हैं कि तीन साल बाद यह पैसा भी मिलना बंद हो जाएगा। चाहे प्लॉट भूमि के मालिक को मिले जा ना मिले। नोटिफिकेशन के बाद एक तरह से भूमि सरकार की हो जाएगी परन्तु 1 एकड़ से कम भूमि वाले किसान को ना ही ठेका मिलेगा ना ही कमर्शियल प्लॉट इस सारी प्रक्रिया से पंजाब के करीब 30 हजार किसान बेरोज़गार हो जाएगें तथा उनके साथ हजारों की गिनती में खेती मजदूर भी ऊजड़ जाएगें। खेती संबंधी उद्योगों को भी भारी नुकसान होगा इस स्कीम के अंतर्गत पंजाब के 158 गाँवों की भूमि पंजाब सरकार हड़पने जा रही हैं। श्री सूद ने कहा कि पंजाब में पहले ही शहरीकारण इतना ज़्यदा हो चुका हैं कि और रिहायशी प्लॉटों की जरूरत नहीं। खेतीबाड़ी विशेषज्ञ स. सरदारा सिंह जोहल ने भी इस स्कीम को गलत ठहराते हुए कहा हैं कि पहले अधुरी पड़ी कलोनियों को बसा कर लोगों की जरूरत पूरी करी जाए। श्री सूद ने कहा कि यह स्किम किसी तरह भी सफल नहीं हो सकती इस स्कीम से बहुत से लोगों कि किसान होने की पहचान खत्म हो जाएगी तथा खद्यान सुरक्षा भी खत्म हो जाएगी। पंजाब जो कि देश का पेट पालता हैं तथा उसकी आर्थिकता खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं व इस स्कीम के चलते और अधिक आर्थिक संकट में फस जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस स्किम को तुरंत बंद किया जाए अगर रद्द ना किया गया तो भाजपा उस के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की ज़रूरत – सरपंच सोमनाथ राणा

-गांव मजारी में पौधारोपण की रस्मी शुरुआत बुज़ुर्गों के हाथों करवाई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आलमी तपिश को कम करने के लिए अधिक से अधिक घने और छायादार पेड़ लगाना आज के समय की सबसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या, लूटपाट : 45 मिनट में घटना को दिया अंजाम

लखनऊ : इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्याकर लूटपाट की। बदमाश घात लगाए पहले बैठे थे। जैसे ही...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीडि़तों की जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से सहायता के लिए निभाई जा रही अग्रणी भूमिका

होशियारपुर, 18 अगस्त :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में चलाई जा रही जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से प्राकृतिक आपदा जैसी नाजुक स्थितियिों में एक अग्रणी संस्था...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
Translate »
error: Content is protected !!