जहां से 11 लोग लापता हुए वहां नहीं मिली फौरी राहत : जयराम ठाकुर

by

खतरनाक रास्तों से 05 किमी पैदल चलकर प्रभावित गांव डेजी पहुंचे जयराम ठाकुर

दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह लगने वाली जगह के दृश्य अब दिल दहलाते हैं

आपदा राहत के कामों में बहुत तेजी लाने की जरूरत

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर आज सराज विधानसभा क्षेत्र के पखरेर पंचायत के डेजी गांव पहुंचे। आपदा की शुरुआत यहीं से हुई थी। यहां से 11 लोग लापता है और अभी तक किसी को भी खोजा नहीं जा सका है। आपदा की वजह से इस जगह की सिर्फ मुख्य सड़के ही नहीं नष्ट हुई हैं बल्कि पैदल चलने वाले रास्ते भी पूरी तरीके से तबाह हो गए हैं। पैदल चलने के लिए भी यह रास्ते सुरक्षित नहीं है। इन्हीं खतरनाक रास्तों से लगभग पांच किलोमीटर कठिन चढ़ाई वाले रास्तों से चलकर जयराम ठाकुर पखरेर पंचायतें के डेजी गांव पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया, अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।


जयराम ठाकुर ने कहा कि वहां की स्थिति बहुत भयानक है। एक ही गांव से 11 लोग लापता है उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है। ज्यादातर मकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हैं। लोगों के सर ढकने की जगह भी नहीं बची है। यहां भी सिर्फ लोगों के घर ही नहीं बहें हैं बल्कि उनकी जमीन भी बह गई है। लोगों से मिलकर और इलाके का दृश्य देखकर मन बहुत विचलित हो जाता है। इस जगह की ऐसी हालत होने की कभी हमने कल्पना ही नहीं की थी। जब भी यहां आना हुआ एक अलग ही खुशहाली लोगों में देखने को मिलती थी लेकिन आज सब की आंखें नम है, सबके दिल बहुत भारी हैं। सिर्फ जिंदगी भर की कमाई ही नहीं लोगों को अपने प्रियजनों को खोना पड़ा है। लोगों की हालत देखकर सांत्वना के शब्द नहीं निकलते हैं। अपनों को खोने का दुःख बहुत भारी होता है। कुदरती खूबसूरती से भरी यह घाटी दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में एक थी, लेकिन अब हर जगह सिर्फ तबाही के निशान ही दिखाई दे रहे हैं। यहां के दृश्य दिल दहलाने वाले हैं, मन को विचलित करने वाले हैं।


जयराम ठाकुर ने कहा कि यहां आने पर मुझे पता चला कि अभी तक यहां पर प्रशासन के आला अधिकारी भी नहीं पहुंचे हैं। लोगों को आठ दिनों बाद भी फौरी राहत नहीं मिल पाई है। यह चीजें भी बताती हैं कि यह आपदा कितनी बड़ी है। राहत एवं बचाव और पुनर्वास तथा पुनर्स्थापन के कार्यों को किस लेवल पर करने की आवश्यकता है। यद्यपि रास्ते कठिन हैं लेकिन विपदा भी बहुत बड़ी है। इस समय हमें सामान्य परिस्थितियों के विपरीत काम करना है। ऐसे में जिस गांव में 11 लोग लापता हों वहां प्रशासन के आलाधिकारी और सरकार के नुमाइंदों के पहुंचने से लोगों को बल मिलता है। इसलिए इन कार्यों को जितनी जल्दी हो, किया जाना चाहिए।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा में राहत बचाव कार्यों में बहुत सारे लोग लगे हुए हैं। सभी विभाग काम कर रहे हैं लेकिन आपदा का स्वरूप जितना बड़ा है। उससे यह साफ है कि वर्तमान में जिस स्तर पर काम हो रहे हैं उसे बहुत अधिक बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे परिस्थिति का अंदाजा हो रहा है। यह तबाही हमारे अनुमानों से बहुत अधिक है। इसलिए हमें सारे कार्य युद्ध स्तर पर ही करने होंगे।

आज सुबह जयराम ठाकुर थुनाग पहुंचे और अधिकारियों से मिल कर और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। साथ ही अलग-अलग जगह पर चल रहे रास्तों को खोलने, बिजली और पेय जल योजनाएं बहाल करने के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को अपने इनपुट्स के आधार पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बगस्याड़ थुनाग और अन्य स्थानों पर प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें आपदा राहत सामग्री वितरित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला जाच्छ गांव का प्रतिनिधिमंडल, रास्ते की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 फ़रवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान से आज(बुधवार) को जिला कांगड़ा की तहसील नूरपुर के गांव जाच्छ में रास्ते की समस्या को लेकर गुरु रविदास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर  आयोजित- 104 कामगारों के स्वास्थ्य की जाँच की गई : श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कुमारी 

एएम नाथ। चंबा, 16 फरवरी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चम्बा के तत्वावधान और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंडित जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज चम्बा के निर्माण कार्यस्थल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC हेमराज बैरवा ने किया जिला स्तरीय नागनी माता मेले का शुभारंभ : स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए मंदिर कमेटी की सराहना, TB उन्मूलन में सहयोग का किया आग्रह*

एएम नाथ। नूरपुर, 19 जुलाई। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने आज भव्य शोभायात्रा के साथ जिला स्तरीय नागनी माता मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं...
Translate »
error: Content is protected !!