अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ

by

अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारं
लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन
राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा : अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025 का भव्य शुभारंभ आज लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में खंड विकास अधिकारी सुरानी अंशुल चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। यह दो दिवसीय खेल आयोजन 12 व 13 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।


इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों से लगभग 150 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें अंडर-7 से अंडर-17 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी शांशु व तालु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट – वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया पी.एन. आजाद,अध्यक्ष – जिला कांगड़ा वुशु संगठन सुधांशु शर्मा एवं जनरल सेक्रेटरी – हिमाचल प्रदेश वुशु संगठन पवन नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शुभारंभ अवसर पर अंशुल चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि, “यह आयोजन न केवल खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं में आत्मरक्षा, आत्मबल और आत्मविश्वास को भी सशक्त करता है।” उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल को स्वस्थ प्रतिद्वंद्विता की भावना से खेलना चाहिए।खेलकूद से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि ज्वालामुखी वासियों के लिए भी यह एक गौरव का पल है कि पहली बार लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग में अस्मिता महिला वुशु सिटी लीग 2025
प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट – वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया पी.एन. आजाद द्वारा हिमाचल प्रदेश वुशू फेडरेशन की ओर से लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल को पांच ताईची शांग भेंट किए गए। इस दौरान उन्होंने भी कहा कि जो कि इस क्षेत्र में खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय अस्मिता वूमेन वुशु लीग में भाग लेंगे, जो कि ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल नगरोटा बगवां में आयोजित की जाएगी।


कार्यक्रम के दौरान वुशु स्टेट एक्सीलेंसी सेंटर कंसा चौक मंडी के खिलाड़ियों द्वारा तालु की विविध कलाओं का भव्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें ताईची शान, गुनशु, ननगुण, ननदाऊ, ददाऊ, जेयांशु, ताईजी जियान और चनक्वान आदि शामिल थे।
इस अवसर पर कैंपस निदेशक लाॅरिएट इंस्टिट्यूट कथोग डॉ एम एस आशावत, प्रधानाचार्य लाॅरिएट ग्लोबल स्कूल कथोग डाॅ अंकिता शर्मा सहित स्कूली बच्चे व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाची-भतीजे के रिश्ते में चाचा बना रोड़ा, तो रच डाली ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई हैरान; प्यार से खिलाई खीर, फिर कर डाली हत्या

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले में एक बैंक सिक्योरिटी गार्ड की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया, जब पुलिस जांच में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सोची-समझी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों की मांगें स्वीकार करने पर खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जताया आभार

होशियारपुर 12 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने एलएडीसी (LADC) के विरोध में हड़ताल पर बैठे वकीलों की मांगों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण और ढो स्कूल के संयुक्त वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम…भोरंज में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा : रामचंद्र पठानिया

एएम नाथ। भोरंज 09 दिसंबर :  राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण, प्राइमरी स्कूल कंजयाण और मिडल स्कूल ढो का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1984 के सिख-विरोधी दंगे : सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

नई दिल्ली। मामले में महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।  दिल्ली उच्च न्यायालय ने सज्जन कुमार के खिलाफ सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। सज्जन कुमार को इस मामले में दोषी ठहराया गया था,...
Translate »
error: Content is protected !!