*रक्कड़ का बाग में महिला मंडल भवन का लोकार्पण : रैत-चंबी-धर्मशाला सड़क के उन्नयन हेतु ₹45.55 करोड़ की डीपीआर*

by
धनोटू वाया बड़ बस्ती सड़क के निर्माण पर ₹2.50 करोड़ होंगे व्यय : केवल पठानिया*
शाहपुर, 13 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज रक्कड़ का बाग पंचायत के वार्ड नंबर-1 में ₹2 लाख की लागत से निर्मित विशाल महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि रैत-चंबी-धर्मशाला सड़क के उन्नयन एवं सुधारीकरण हेतु ₹45.55 करोड़ की डीपीआर तैयार कर भेज दी गई है। साथ ही एनएच-154 से धनोटू वाया बड़ बस्ती सड़क के निर्माण हेतु ₹2.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
May be an image of 6 people
विधायक केवल पठानिया ने बताया कि रक्कड़ का बाग पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ₹22 लाख से अधिक की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य करवाए गए जबकि जलशक्ति विभाग द्वारा निर्बाध एवं सुचारू पेयजल हेतु 20 लाख की धनराशि खर्च की गई ।
उन्होंने बताया कि इस पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु ₹18 लाख की राशि खर्च की गई ।इसके अतिरिक्त डडियाडा कॉलोनी की सड़क पर ₹10 लाख की लागत से टाइल बिछाने का कार्य भी पूर्ण किया गया है।
उन्होंने महिला मंडल को ₹1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की, जिससे वे आवश्यक सामग्री क्रय कर सकें। साथ ही धार्मिक भ्रमण की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उन्होंने जलशक्ति विभाग को एक नए हैंडपंप की संभावित साइट का निरीक्षण करने के निर्देश दिए तथा वन विभाग को शमशानघाट के समीप डंगा लगाने हेतु प्राक्कलन तैयार करने को कहा।
उन्होंने ग्रामीण विकास एवं लोक निर्माण विभाग को पंचायत के दो रास्तों के निर्माण के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए। युवाओं के लिए शीघ्र ही ओपन जिम सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत उपप्रधान सुरेन्द्र जमवाल ने मुख्य सचेतक एवं अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए पंचायत में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार प्रकट किया। महिला मंडल की प्रधान चारु राणा एवं अन्य सदस्याओं ने भी विधायक केवल पठानिया का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस अवसर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत कमलजीत, डॉ. सतीश ठाकुर, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, बीईईओ मिंटो देवी, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय कुमार, कल्याण ठाकुर, रमेश राणा, सरिता सैनी, रीना देवी, मंगल सिंह, संदीप राणा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में चार दिवसीय कैच द रेन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य, कृषि व पशु पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आज कैच द रेन अभियान के तहत चार दिवसीय जागरूकता शिविर का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में 10.49 ग्राम चिटटा के साथ महिला गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ एक और सफलता एएम नाथ। नूरपुर :  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ में पैराग्लाइडिंग करती महिला पायलट की उड़ान भरने के दौरान गिरने से मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ से उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की पैराग्लाइडिंग करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!