श्रावण मास में शिव आराधना से होती हैं मनोकामनाएं पूर्ण — महंत रमेश दास जी शास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दतारपुर स्थित गती मशीन बाबा लाल दयाल धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत महंत रमेश दास जी शास्त्री ने श्रावण मास के पावन अवसर पर समस्त मानवता को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशेष भेंटवार्ता में वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत करते हुए महंत जी ने बताया कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत पुण्यदायक महीना है। इस मास में “बिल्व पत्र अर्पण” का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि “जो भक्त श्रावण मास में श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि आती है।”
इस अवसर पर महंत जी ने मानवता के कल्याण हेतु एक संदेश देते हुए कहा कि “सभी जनों को इस मास में भगवान शिव की उपासना कर अपने जीवन को पवित्र और उन्नत बनाना चाहिए। शिव की आराधना से नकारात्मकता दूर होती है और समाज में सद्भाव एवं शांति की स्थापना होती है।”

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ लें और अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भाव को जागृत करें। महंत रमेश दास जी शास्त्री के यह विचार न केवल धार्मिक चेतना को जाग्रत करते हैं, बल्कि समाज को भी एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशेड़ी बना रहा काला कारोबार, होश उड़ा देंगे आंकड़ें : 5 साल में एनडीपीएस के हर वर्ष औसतन 1690 मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश नशे की मंडी बन रहा है. यहां नशे का काला कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है और युवा वर्ग तेजी से नशे की दलदल में फंस रहा है....
article-image
पंजाब

सरकार की लापरवाही के कारण जगह जगह से नहर टूटी : निमिषा मेहता

गढ़शंकर 9 जूलाई : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने गावो में जाकर बारिश के कारण हुए नुकसान का मुआयना किया और उन्होंने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा सरकार की...
article-image
पंजाब

रमनप्रीत ढिल्लों बीएएम खालसा कालेज का प्रधान चयनित :अकाली नेता जिंदर सिंह गिल को-ओपरेटिव सोसायटी के प्रधान चयनित

गढ़शंकर, 21 अगस्त: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जिंदर गिल सर्वसम्मति सहकारी समिति चाहलपुर के अध्यक्ष चुने गए और रमनप्रीत सिंह ढिल्लों निवासी फतेहपुर कलां बब्बर मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के सर्वसम्मति से...
article-image
पंजाब

78th Independence Day celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/ August 19 Independence day celebration Program were Managed and organised by President Kulvant Rai Joshi and all others management committee members at Shri Durga temple Melbourne, Australia. On this Occasion every person...
Translate »
error: Content is protected !!