केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संस्थान के कार्यों को सराहा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी सज्जनानंद जी ने केंद्रीय राज्य सहकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से कपूरथला के RCF (रेलवे कोच फैक्ट्री) में शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा चलाई जा रही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया। जिसके बारे में जानकार केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यों की प्रशंसा की। स्वामी जी ने बताया कि किस प्रकार भारतीय संस्कृति की देसी नस्ल को संस्थान की कामधेनु गौशाला संवर्धन एवं संरक्षण कर रही है। सभी गायों का चारा जैविक होता है। नूरमहल में श्री आशुतोष महाराज आयुर्वैदिक फार्मेसी की स्थापना की गई हैं। जिसमें भारतीय आयुर्वेद ग्रंथों के अनुसार ही औषधियां बनाई जाती हैं। जैविक फलों का बाग भी लगाया गया हैं। जिसमें कई प्रकार के फल जैविक तरीके से उगाए जाते हैं। नेत्रहीनों को साबुन, मोमबत्तियां बनाने का रोज़गार दिया गया है। तिहाड़ जेल के भीतर संस्थान के आश्रम हैं जहां कैदियों को सत्संग एवं ध्यान के साथ जोड़ा जाता है। कैदियों को फूलों से रंग बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःशुल्क स्कूल चलाए जा रहे हैं। इस अवसर रेल कोच फैक्ट्री के GM एस एस मिश्रा, सुखदेव सिंह, वरिंदर सिंह जस्सी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार सवार 90 हजार से भरा बैग छीनकर फरार, तीन खिलाफ मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 15 मई: एक कार में सवार तीन लोग एक स्कूटी चालक से 90 हजार रुपये की राशि से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर तथा उसकी निशानदेही पर कार्रवाई...
article-image
पंजाब

शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

माहिलपुर : 6 मार्च: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्तों ने माहिलपुर में भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर को शिव के रंग में रंग दिया। शिवमंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फगवाड़ा रोड, जेजों रोड, होशियारपुर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

9वें रोजगार मेले में होशियारपुर में 285 को दिए गए नियुक्ति पत्र : नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी – हरदीप पुरी

होशियारपुर,26 सितम्बर ( ) केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित रोजगार मेले के 9वें संस्करण के अंतर्गत करवाए गए...
article-image
पंजाब

सावधानियों से ही बीमारियों से बचा जा सकता है : एसएमओ डॉ. रमन कुमार

गढ़शंकर 7 मार्च (रमा) : कोविड 19 महामारी से बचाव तथा डेंगू व मलेरिया के संभावित खतरे को देखते हुए एसएमओ सिविल अस्पताल गढ़शंकर डॉ. रमन कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा...
Translate »
error: Content is protected !!