शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

by

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की अपील की।
इस मौके खन्ना ने कहा कि मरणोपरांत अपने शरीर के अंग दान करने वाले दानवीर एक तरह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे किसी अन्य व्यक्ति को जीवन दान देते हैं। किसी जो जीवन दान देना सबसे बड़ा दान होता है। खन्ना ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने प्रदेश के अंग दानवीरों को स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने का जो फैसला लिया है वह काबिले तारीफ है। मध्य प्रदेश सरकार ने दूसरों को जीवनदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का फैसला कर उनका हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे दानवीरों को सम्मानित करने से जो सार्थक सन्देश समाज में जाता है उससे समाज में स्थिरता और भाईचारे का समावेश होता है। खन्ना ने कहा राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से अपील की कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी मनोपरांत शारीरिक अंग दान करने वाले दानवीरों को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाये।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परमिट विवाद पर टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर खुलवाया धरना

चौड़ा मैदान में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बोले- हजारों परिवारों की रोजी-रोटी से जुड़ा है मामला; विधानसभा के बाद अब केंद्र में उठाएंगे मुद्दा एएम नाथ।  शिमला। परमिट अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर शिमला...
article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal (B) Announces

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/April 15 : Shiromani Akali Dal (B) district president Lakhwinder Singh Lakhkhi Gilzian has announced the rural office-bearers for the district, appointing Gurmail Singh Bham as the guardian (in-charge) for the Garhshankar...
article-image
पंजाब

पूर्व सरपंच की शराब ठेके के बाहर कुल्हाड़ी मारकर हत्या : पीछे से हमला कर आरोपी मौके से पैदल फरार

बठिंडा, 4 अक्तूबर: पंजाब के बठिंडा जिले के गांव जस्सी पो वाली में रविवार शाम एक सनसनीखेज वारदात में गांव फूस मंडी के पूर्व सरपंच जगतार सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Rafale के बाद Su-57 की एंट्री? भारत-रूस के बीच 75 फाइटर जेट पर बातचीत

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 को लेकर बातचीत तेज हो गई है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!