मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

by

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा :
वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और कोहिनूर फोक आर्ट्स क्लब की ओर से किया गया।

कैनेडा के विभिन्न शहरों से आए बच्चों, युवतियों और युवाओं ने जबरदस्त भांगड़ा पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ढोल की गूंज और पारंपरिक साजों के साथ जब युवाओं और युवतियों ने अपने जोश और जज़्बे के साथ भांगड़ा किया तो माहौल ऊर्जा से भर उठा।

चमकते चेहरों और ज़मीन को हिलाते पांवों ने यह जता दिया कि प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता के लिए दिन-रात मेहनत की है। कुछ बच्चे तो इतने प्रतिभाशाली थे कि ऐसा लगा जैसे भांगड़ा उनके लिए बना है और वे भांगड़े के लिए। विदेशी धरती पर जन्मे ये नन्हे सितारे जिस समर्पण और गर्व के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

‘आतमा बुढ़ेवालियां’ की प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि वे आज के दौर की सर्वश्रेष्ठ डुएट जोड़ी हैं। उन्होंने पारिवारिक गीतों के ज़रिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘चंनी नत्ता’ और ‘मोगे वाला’ जैसे युवाओं के चहेते गायक जब मंच पर आए तो युवाओं ने उनके साथ गाया और झूमे। उनकी गायकी ने हर किसी का दिल जीत लिया।

प्रसिद्ध गायक ‘नछत्तर गिल’ ने भी अपनी जोशीली और सुरमयी प्रस्तुति से मेले को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और दर्शकों को पूरी तरह मोहित कर दिया।

इस आयोजन में विभिन्न क्लबों के वॉलंटियर्स और पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता और तालमेल से निभाया। कार्यक्रम के अंत में सभी आयोजकों ने संगत से अगले साल फिर मिलने का वादा करते हुए कार्यक्रम को मधुर यादों के साथ समाप्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की : सरकारी स्कूलों की बच्चियों को जागरुक करने के लिए जिले की 600 अध्यापिकाओं को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेटियों की भलाई के लिए जिला...
article-image
पंजाब

मिशन प्रहार के तहत 1275 छापे मारे, 3,700 के करीब लोग गिरफ्तार ,1,700 व्यक्तियों को किया डिटेन : डीजीपी गौरव यादव

गुरदासपुर :  पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर डीजीपी पंजाब ने बटाला में उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में पंजाब के कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में फिर घमासान: जिला प्रधान सौरभ मदान पर FIR : महिला नेता ने लगाए बदसलूकी और धक्का देने के आरोप

PCC डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत पर मकबूलपुरा पुलिस ने BNS की चार धाराओं में केस दर्ज किया; मदान ने आरोपों को बताया झूठा, 12 लाख रुपये के लेन-देन का किया दावा अमृतसर, 4...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!