सावधान! ऊना में बेसमेंट खरीदने से पहले जांचें नक्शा, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी : महेंद्र पाल गुर्जर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 18 जुलाई. यदि आप ऊना नगर निगम क्षेत्र में किसी भवन की बेसमेंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए…और पहले सावधानी से पूरी जांच-पड़ताल कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि जो संपत्ति आपको बेची जा रही है, वह नगर निगम के अनुमोदित नक्शे में पार्किंग स्थल के रूप में दर्ज हो। ऐसी स्थिति में न केवल आपकी जमा पूंजी जोखिम में पड़ सकती है, बल्कि आपको बिजली, पानी व अन्य मूलभूत सेवाओं के कनेक्शन भी नहीं मिल पाएंगे।
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां विक्रेता जानबूझकर पार्किंग के लिए स्वीकृत बेसमेंट को फ्लैट या दुकान के रूप में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। यह पूरी तरह अवैध है और ऐसे सौदे खरीदार को गंभीर कानूनी और व्यवहारिक परेशानियों में डाल सकते हैं।
सार्वजनिक जगहों की अवैध बिक्री से भी रहें सावधान
श्री गुर्जर ने बताया कि केवल बेसमेंट ही नहीं, बल्कि ‘सरेंडर एरिया’, ‘सेट अपार्ट एरिया’ और ‘ओपन पार्किंग स्पेस’ जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को भी अवैध रूप से बेचे जाने के प्रयास सामने आए हैं। यह नियमों का खुला उल्लंघन है, जो नागरिकों को भविष्य में न केवल आर्थिक हानि बल्कि कानूनी उलझनों में भी डाल सकता है।
पूरी जांच के बाद ही करें खरीदारी
उन्होंने कहा कि नगर निगम इस प्रकार के धोखाधड़ी मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है, लेकिन साथ ही नागरिकों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी बेसमेंट अथवा अन्य संपत्ति को खरीदने से पहले उसका वास्तविक उपयोग क्या है, यह नगर निगम से अनिवार्य रूप से जांचें।
नगर निगम ने इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एसडीओ अंकुश राणा की देखरेख में एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जहां इच्छुक खरीदार भवन एवं भूमि की अनुमोदित स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोग जानकारी के लिए निगम कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226040 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
गौरतलब है कि कई मामलों में भवन का अनुमोदित नक्शा दर्शाता है कि बेसमेंट का उपयोग केवल पार्किंग स्थल के रूप में किया जाना है। ऐसी स्थिति में उस बेसमेंट को आवासीय अथवा व्यावसायिक संपत्ति के रूप में बेचना गैरकानूनी है। कई विक्रेता जानबूझकर ऐसी बेसमेंट को फ्लैट या दुकान के रूप में बेच रहे हैं, जबकि वे सिर्फ पार्किंग के लिए ही स्वीकृत हैं। वहीं ‘सरेंडर एरिया’, ‘सेट अपार्ट एरिया’ और ‘ओपन पार्किंग स्पेस’ जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को भी अवैध रूप से बेचे जाने के प्रयास सामने आए हैं। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि खरीदार के लिए आने वाले समय में भारी सिरदर्द बन सकता है।
नागरिकों की सहायता के लिए सदैव तत्पर है नगर निगम
श्री गुर्जर ने नागरिकों से अपील की है कि संपत्ति खरीद से पहले स्वीकृत नक्शे और नियमों की पूरी जानकारी अवश्य लें। सिर्फ आकर्षक दाम या दावों के झांसे में न आएं। पूरी जांच-पड़ताल करें और किसी भी संदेह की स्थिति में नगर निगम से संपर्क करें। नगर निगम उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 571 नई बसें – भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में हुआ डिफॉल्ट : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।शिमला :   हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 571 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। शिमला में शनिवार को आयोजित निगम की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में अब 1000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में बने मकान TCP कानून के दायरे में

ग्रामीण क्षेत्रों में 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने मकान हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के दायरे में आएंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधानसभा के मानसून सत्र में पारित हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2026 के सफल आयोजन में निभाएं अपनी सक्रिय भूमिका : DC जतिन लाल

सटीक आंकड़ों से मजबूत होगा विकास का आधार, स्व-गणना सुविधा का भी उठाएं लाभ ऊना, 3 जून। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला के सभी नागरिकों से जनगणना-2026 के प्रथम चरण में सक्रिय सहभागिता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होमगार्ड जवानों को स्थायी रोजगार नीति और ईपीएफ दे सरकार : जोगिंदर सिंह चौडिया

केवल आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं, होमगार्ड जवानों का भविष्य सुरक्षित करे सरकार होमगार्ड भर्ती में 15 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग सुरेंद्र भवानी। डलहौजी : हिमाचल प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ ने...
Translate »
error: Content is protected !!