पीर निगाहा में पंजाब के युवक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा पिस्तौल : आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिला के धार्मिक स्थान पीर निगाह पर पुलिस ने पंजाब के एक युवक को देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब से कुछ युवक माथा टिकने के लिए आए हुए थे। उन्होंने वहां पर अपनी बाइक को खड़ा किया हुआ था। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बाइक को कुछ लोग चाबी लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जब युवकों को बाइक के साथ छेड़छाड़ करने से रोका तो इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

इस दौरान बाइक के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक द्वारा देसी कट्टा निकाल लिया और उनको धमकाने लगा। इस दौरान देसी कट्टा दिखाने वाले युवक को लोगों ने काबू किया जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को देसी कट्टे सहित पकड़ लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दीं है।

एडिशनल एसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरसेवक सिंह पुत्र श्री नरिन्द्र सिंह निवासी गांव कोटालाबेट डाकघर छोडियां तहसील समराला जिला लुधियाना पंजाब की शिकायत पर हरजिन्द्र सिंह पुत्र श्री सरदार हजूरा सिंह निवासी गांव पैली ,डाकघर सडोआ तहसील बलाचौर जिला SBS नगर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज़ करवाया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दर्ज़ करवाया कि उसने अपनी बाइक ख्वाजा मंदिर पीरनिगाह के पास खडी की हुई थी। रात के समय आरोपी हरजिन्द्र सिंह इसके मोटर साईकिल को चाबी लगाने की कोशिश करने लगा व हैंडल चैक करने लगा। जिस पर इन्होंने उस लड़के को वहीं पर दबोच लिया। उसी समय उस लड़के के एक अन्य साथी ने पीछे से आकर इन दोनों को थप्पड़ मारना शुरू कर दिये व उसके उपरान्त आरोपी लड़का व उसके तीन अन्य साथी अपने मोटर साईकिल पर सवार होकर वहां से भागने लगे तो शिकायतकर्ता व इसके मसेरे भाई ने मोटर साईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को चलते मोटर साईकिल से ही पीछे खींच लिया। जिसने गुस्से में आकर एक देसी कट्टे (पिस्तौल) इनकी तरफ तानने के लिये निकाला। जिसे इन्होंने देसी कट्टे सहित मौका पर ही धर लिया। पुलिस ने आरोपी हरजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से देसी कटा भी बरामद कर लिया है। आरोपी क़ो जल्द कोर्ट में पेश किया जायगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
article-image
पंजाब

निर्वासित भारतीयों के साथ कैदी जैसा व्यवहार केंद्र और पंजाब सरकार की लापरवाही का नतीजा / करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी के पंजाब अध्यक्ष डॉ.अवतार सिंह करीमपुरी राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय सैनिकों के भविष्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रास्ते खोलने में हमारी मदद करें मशीन मालिक, तेल के खर्चे पर दे मशीनें – दान देने से पहले करें सत्यापन, जिससे प्रभावितों को लाभ मिले : जयराम ठाकुर

सेब सीजन के पहले सड़के सही करने के लिए नेता प्रतिपक्ष की लोगों से अपील एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायज़ा...
Translate »
error: Content is protected !!