रास्ते खोलने में हमारी मदद करें मशीन मालिक, तेल के खर्चे पर दे मशीनें – दान देने से पहले करें सत्यापन, जिससे प्रभावितों को लाभ मिले : जयराम ठाकुर

by

सेब सीजन के पहले सड़के सही करने के लिए नेता प्रतिपक्ष की लोगों से अपील

एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों की मदद की। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़के अभी नहीं बहाल हुई हैं। सेब का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आपदा से जो बाग बगीचे बच गए हैं। उनके उत्पाद को बाजार तक पहुंचाना बहुत बड़ी चुनौती हो गई है। इसके लिए मुख्य मार्ग ही नहीं लिंक रोड भी समय से खोलना पड़ेगा। सड़के खोलने के लिए सरकार के प्रयास अभी भी नाकाफी हैं। इस काम में तेजी लाने के लिए नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश के जेसीबी मशीन मालिकों से मदद करने का अनुरोध किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनके पास भी मशीन हैं वह हमारी मदद करें और आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़कें खोलने में उन्हें लगाएं। मशीनों के तेल आदि पर होने वाला खर्च हम वहन करेंगे। इस प्रकार के सहयोग से आपदा क्षेत्र में सड़कों की बहाली का काम युद्ध स्तर पर हो पाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने इसी के साथ ही यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति देखते हुए बहुत सारे लोगों ने हमसे अपने स्तर पर रास्ता खोलने में मदद की बात भी की है। ऐसे लोगों का भी मैं खुले दिल से स्वागत करता हूं जो अपने पूरे खर्चे पर मशीनें लगाना चाहते हैं। मुसीबत के वक्त हमारे साथ खड़े होने के लिए उनका आभार भी प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि यदि हमें मशीनें मिल जाएंगी तो भी हम तेल डालकर सड़कें खोलने में जी जान से जुट जाएंगे। ऐसे कुछ लोग अभी भी आगे आए हैं जिन्होंने हालात देखकर मदद की है। उन्होंने कहा कि हमें सेब के सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी सड़कें बहुत जल्द खोलनी है और अगर लोगों का सहयोग हमें इस प्रकार मिल जाए तो बहुत जल्दी सभी सड़कें बहाल हो सकती हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों के नाम पर दानी सज्जनों की उदारता का कुछ लोग फ़ायदा उठा रहे हैं। इसलिए दानी सज्जनों से आग्रह है कि आपदा राहत सही मायनों में प्रभावितों तक पहुंचे इसलिए लिए वेरिफिकेशन भी करें। इसके लिए प्रशासन या हमारी मदद ले सकते हैं। बहुत से दानी सज्जनों ने हमसे संपर्क किया और प्रभावितों के पुनर्वासन हेतु आर्थिक मदद करने की इच्छा जताई। हमने उन्हें बताया है कि आप चेक साइन कर लें और उस पर अपनी इच्छानुसार अमाउंट भर लें और अपनी उपस्थिति में हमारे समन्वय से सीधे प्रभावित को दें। यदि दानी सज्जन चाहते हैं तो हम उन चेकों में नाम भर कर के प्रभावितों को चेक उपलब्ध करवा देंगे और आपका पैसा किस-किस प्रभावित को दिया गया इसकी सूची भी उपलब्ध करवा देंगे। बहुत सारे लोगों ने भरोसा करके हमें यह काम सौंपा हैं। उन्होंने सभी दानी देवदूतों का आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया कि दान प्रभावित तक पहुंचे। इसके लिए दानी सज्जन वेरिफिकेशन अवश्य करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ: बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी । यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!