नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वायरल वीडियो ने मचाया तहलका …Suspend

by

गुरदासपुर  : पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसबीर कौर को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें जसबीर कौर एक पटवारी से पैसे लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

इसी वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए निलंबन पत्र में लिखा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नायब तहसीलदार जसबीर कौर को एक पटवारी से रिश्वत लेते हुए देखा गया है। सरकार ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी वजह से जसबीर कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन की अवधि के दौरान जसबीर कौर का मुख्यालय डिप्टी कमिश्नर, फाजिल्का के कार्यालय में रहेगा। डिप्टी कमिश्नर, फाजिल्का उनकी उपस्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन संबंधित विभाग को भेजेंगे। यहीं नहीं, वायरल वीडियो में रिश्वत देते हुए दिख रहे पटवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शादी की सालगिरह पर बधाई : मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर

आपकी जोड़ी युही सलामत रहे; जिन्दगी में बेशुमार प्यार रहे; जीवन का हर दिन आप ख़ुशी से मनाये गढ़शंकर । मास्टर मुकेश कुमार व रछपाल कौर को उनकी तेइसवीं शादी की सालगिरह पर सतलुज...
article-image
पंजाब

सबजी विकेरता प्रवासी को घेर कर चार हजार रुपए की लूट कर लूटेरे पैदल ही फरार

गढ़शंकर: तहसील कंप्लैक्स गढ़शंकर के पास आज सुबह एक सबजी बिक्रेता प्रवासी को तेजधार हथियार सेे घायल करके तीन नकाबपोश लूटेरे चार हजार रुपए की नकदी लूट कर पैदल ही फरार हो गए। प्राप्त...
article-image
पंजाब

मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार दोषी ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करे केंद्र सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि वक्फ एक्ट में संशोधन का लोकसभा और राज्य सभा में त्रिणमूल कांगेस तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!