सिर्फ सराज विधान सभा क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ का नुकसान : जयराम ठाकुर

by

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ किया आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता

बार–बार आ रही आपदा के कारणों पर भी शोध एवं अध्ययन की आवश्यकता

नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर बड़ी मदद के लिए करेंगे निवेदन

एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली से आई अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के साथ सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और उन्हें त्रासदी से हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया। आपदा से नुकसान के मूल्यांकन के क्रम में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय टीम सबसे पहले बगस्याड़ पहुंची, इसके बाद थुनाग, देजी गांव, लम्बा थाच, पांडव शिला, जंजैहली का दौरा किया। इसके बाद टीम के साथ बैठकर उन्होंने विस्तार से नुकसान के बारे में बताया। जिससे केंद्रीय टीम को व्यापक पैमाने पर त्रासदी और उसके बाद की परिस्थितियों का अंदाजा हो सके। उन्होंने कहा कि इस आपदा की वजह से सिर्फ सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 1000 करोड रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वर्तमान में बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति और सड़कों की बहाली का काम अस्थाई तौर पर ही हो पाया है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी तरह नाचन, धर्मपुर और करसोग विधानसभा क्षेत्र में भी भारी नुकसान हुआ है। इन क्षेत्रों में आपदा राहत के साथ-साथ पुनर्वासन की ठोस योजना बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने टीम से अनुरोध किया कि इन क्षेत्रों के पुनर्वासन के लिए क्षेत्र विशेष पुनर्वासन योजना बनाने के साथ ही इन क्षेत्रों में बार-बार आपदा क्यों आ रही है इसके लिए भी गहन शोध और अध्ययन किया जाए।जिससे आपदा के कारणों का पता चल सके और उनके निवारण की स्थाई योजना भी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा से नुकसान के मूल्यांकन और उसकी भरपाई करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से उन्होंने इस बाबत आग्रह किया था। अति शीघ्र मूल्यांकन के लिए केंद्रीय टीम भेजने के लिए केंद्र सरकार का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया।


जयराम ठाकुर ने कहा कि बहुत सारी जगहों पर सड़कें बंद होने की वजह से लोग नहीं पहुंच पाए हैं। केंद्रीय टीम भी वहां पहुंच ही नहीं पाई। आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट सौंपने के बाद वह स्वयं दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय गृहमंत्री समेत सभी प्रमुख नेताओं से मिलेंगे और हिमाचल के लिए जल्दी से जल्दी उदार वित्तीय मदद का आग्रह करेंगे। उन्होंने आपदा में राहत और बचाव कार्यों में हर संभव सहयोग देने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया।

केंद्रीय दल ने बगस्याड व साथ लगते शरण गांव में लोगों के घरों व अन्य संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों का निरीक्षण भी किया। ग्राम पंचायत मुरहाग के फनयार में भारी भूस्खलन से हुए नुकसान तथा ढांगु धार में छड़ी खड्ड पर बनी पेयजल योजना को हुई क्षति की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद केंद्रीय दल ने थुनाग बाजार में घरों, दुकानों व विभिन्न संस्थानों को हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही भारी बाढ़ से थुनाग बाजार एवं यहां की आर्थिकी पर पड़े प्रभावों की जानकारी भी प्राप्त की। केंद्रीय दल त देजी गांव में बाढ़ में बह गई सड़क व अन्य सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय दल ने लंबाथाच में शैक्षणिक संस्थानों को हुए नुकसान, पांडवशिला व कुथाह में सड़कों तथा अन्य सार्वजनिक व निजी संपत्ति को हुए नुकसान तथा बुंगरैलचौक में सड़क अधोसंरचना, स्थानीय बाजार सहित अन्य आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उसके साथ मंडी जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम अधिकारी केंद्रीय दल के साथ उपस्थित रहे और उनका सहयोग किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली पाठयक्रम में शामिल होगा नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित अध्याय …मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगी प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मादक पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून से संबंधित तैयारियों बारे जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित : DC मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

 विभागीय अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एएम नाथ। चम्बा  :  मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे से संबंधित तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक प्रण जो जिला परिषद बनने के बाद लिया था वह आज पूरा हुआ : जम्मुहार स्कूल का भवन बन कर हुआ तैयार : मनोज कुमार 

एएम नाथ। चम्बा  :   जम्मुहार स्कूल जो काफी समय से जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था। उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी प्रक्रिया पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!