*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

by
*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति*
एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने मिलिट्री हॉस्पिटल के अधिकारियों तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थल का दौरा किया और वैकल्पिक पैदल रास्ते की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्पिटल परिसर से होकर स्कूली बच्चों व स्थानीय निवासियों के अस्थायी आवागमन को लेकर मिलिट्री अधिकारियों से चर्चा की। मिलिट्री अधिकारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्थिति को समझा और आवश्यक सहमति प्रदान की।
एसडीएम ने बताया कि जब तक सिविल एंक्लेव मार्ग की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक मानवीय आधार पर यह वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
एसडीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब रोग प्रबंधन पर जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा(सलूणी), 19 फरवरी : कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा और उद्यान विभाग के संयुक्त तत्वावधान से उपमंडल सलूणी के गांव डियूर में सेब फसल के रोग प्रबंधन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल...
हिमाचल प्रदेश

आपदा न्यूनीकरण और सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी रेडी-एचपी परियोजनाः मुख्य सचिव के.के. पंत

एएम नाथ। शिमला :  मुख्य सचिव के.के. पंत ने आज यहां रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी हिमाचल प्रदेश (रेडी-एचपी) परियोजना पर आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। विश्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर किया मुख्यमंत्री ने रवाना

 एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए 27 पुलिस मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इनमें से कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!