मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शुभारंभ

by

खेल शारीरिक विकास और मानसिक दृढ़ता का आधार : विधानसभा अध्यक्ष

एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाटियात के समोट में आज दो दिवसीय मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ किया।

इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल शारीरिक विकास और मानसिक दृढ़ता का आधार है। खेल न केवल हमारे शारीरिक विकास का माध्यम हैं बल्कि ये मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है जो भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने में सहायक सिद्ध होते हैं।


उन्होंने आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए यह भी कहा कि पारंपरिक खेलों को संरक्षण देकर हम अपनी संस्कृति और सामाजिक जड़ों को मजबूत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ाव युवाओं को नशे की लत से दूर रखने में सहायक होता है।
उन्होंने कहा कि सरकार खेल अधोसंरचना को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए प्रयासरत है ताकि युवा खाली समय में नशे जैसी बुराइयों की ओर न जाकर बल्कि खेलों के माध्यम से अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रो कबड्डी चैंपियनशिप के आयोजक शिव शक्ति यूथ क्लब हार शुभकामनाएं दी और सफल आयोजन के लिए 51 हज़ार देने की घोषणा भी की।


गौरतलब है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान में आयोजित हो रही मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे सीजन में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा की लगभग 20 टीमें हिस्सा ले रही है।
चैंपियनशिप की विजेता टीम को 31 हज़ार और उपविजेता टीम को 21 हज़ार की धनराशि पुरस्कार के तौर पर प्रदान की जाएगी।
इस दौरान अध्यक्ष शिव शक्ति यूथ क्लब हार अंकुश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम पारस अग्रवाल, डीएसपी योगराज, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्र–छात्राओं से मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्र–छात्राओं से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण पाए जाने पर नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें पशु पालक – डाॅ सेन

ऊना : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में पालतू पशुओं में लम्पी चमड़ी रोग का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने हरियाणा को 32-23 से करारी शिकस्त : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी बधाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।हरियाणा के साथ हुए फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने...
Translate »
error: Content is protected !!