राजकीय महाविद्यालय सलूणी में एनसीसी भर्ती और चुनावी साक्षरता क्लब की पहल

by

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। साथ ही, द्वितीय और तृतीय वर्ष के मौजूदा कैडेटों को रैंक भी प्रदान की गईं।

यह भर्ती प्रक्रिया 9 HP NCC बटालियन के P.I. स्टाफ सूबेदार सुरेंद्र सिंह और हवलदार विनोद जोशी के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी श्री गुरदेव ने इस अवसर पर बताया कि इस वर्ष प्रथम वर्ष में कुल 43 छात्र-छात्राओं ने एनसीसी में प्रवेश लिया है। यह संख्या महाविद्यालय में एनसीसी के प्रति छात्रों के बढ़ते उत्साह को दर्शाती है। एनसीसी छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा कारगिल विजय दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।


इसी क्रम में, शनिवार को महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (चुनावी साक्षरता क्लब) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। क्लब द्वारा छात्रों को मतदान के अधिकार, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया और चुनावों में सूचित निर्णय लेने के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस पहल से युवा मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया, श्री दिनेश कुमार, श्रीमती पिंकी देवी, श्री गुरदेव, डॉ सौरभ मिश्रा, श्री शुभम तथा श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सुक्खू ऐसे पहले सीएम जिनकी कार्यशैली को वर्ल्ड बैंक ने भी सराहा: विधायक केवल सिंह पठानिया

आपदा प्रभावितों के दुख तकलीफों को दूर करने में नहीं रखी कोई कमी, राहत और पुनर्वास के लिए प्रत्येक जिला में गठित की कमेटियां धर्मशाला, 29 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेनाद लालोविक ने कहा- विनेश को नहीं दे सकते रजत पदक

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के 50kg महिला कुश्ती फाइनल से अयोग्य करार दी गईं हैं। इसपर विश्व कुश्ती संस्था के प्रमुख नेनाद लालोविक ने कहा कि अब फैसले के पलटने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल से 125 यूनिट मुफ्त बिजली शुरू

शिमला :हिमाचल प्रदेश में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को अपने गृह जिला मंडी से करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड मंडी के पडल मैदान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में वन्य प्राणी सप्ताह के तहत मैराथन का आयोजन : महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 अक्तूबर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सिंथेटिक ट्रैक से शुरू हुई इस...
Translate »
error: Content is protected !!