राज्यपाल ने किया ‘मिस्टिक विलेज’ का दौरा : पुखरी की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति को सराहा

by

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल ने मिस्टिक विलेज खजियार (पुखरी) का दौरा किया तथा गांव की प्राकृतिक खूबसूरती व समृद्ध संस्कृति से अत्यंत प्रभावित हुए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ उपस्थित थीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पुखरी गांव की प्राकृतिक सुन्दरता व स्वच्छ वातावरण पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश के अन्य विख्यात पर्यटन क्षेत्रों की तुलना में कहीं बेहतर है। उन्होंने जिला प्रशासन चंबा तथा पर्यटन विभाग द्वारा जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ वातावरण तथा पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत रिस्पांसिबल टूरिज्म वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस गांव में पर्यटकों को ठहरने के लिए होमस्टे के तहत उचित व्यवस्था है तथा यहां का प्राकृतिक व शुद्ध वातावरण स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। इस प्रकार के प्राकृतिक रूप से खूबसूरत गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल ग्रामीण लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बल्कि इससे प्रदेश की समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगी।


राज्यपाल ने कहा कि मिस्टिक विलेज खजियार में आवाजाही की सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है ताकि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेते हुए यहां के लोगों की आर्थिक मजबूती का माध्यम बन सकें। उन्होंने आश्वासन दिया की मिस्टिक विलेज खजियार में पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आवाजाही की सुविधा को और बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार व केंद्रीय वन मंत्रालय के ध्यान में इस क्षेत्र की समस्या को लाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों व मंचों से प्रदेश सरकार के ध्यान में भी ग्रामीण पर्यटन व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को लाया जाना आवश्यक है।
राज्यपाल ने कहा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन तथा जिला प्रशासन चंबा के मध्य जो समझौता ज्ञापन हस्ताक्षतिर किया गया है उससे आने वाले समय में जिला चंबा के अनेक अनछुए पर्यटन गंतव्यों में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तथा जिला के लोगों की पर्यटन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने राज्यपाल का अपने गांव पहुंचने पर विधिवत स्वागत किया व उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी अपने विचार रखे तथा उन्होंने राज्यपाल का जिला चंबा के इस दूरदराज गांव में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक डॉ. हंस राज और डी.एस. ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग प्रवेश ठाकुर और ग्राम पंचायत सिंगी के उप-प्रधान अजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने युवाओं से ध्येय को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का किया आह्वान

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से , राहत कार्य जारी, कई लंगर भी प्रभावित

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया है. इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन पट्टे की शर्तों के उल्लंघन पर सतलुज स्टोन क्रशर की बिजली आपूर्ति बंद …..खनन नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी जिला प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति : डीसी जतिन लाल

नई क्रशिंग गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित..हालांकि प्लांट परिसर में पहले से स्टोर सामग्री की लोडिंग–ट्रांसपोर्टेशन की अनुमति बरकरार..ताकि स्टॉक का निपटान हो सके ऊना, 5 दिसंबर. खनन पट्टे की शर्तों और हिमाचल प्रदेश खनिज नियमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के स्पष्ट कहा – कोई इस्तीफा नहीं दिया : बजट के दौरान हम बहुमत साबित करेंगे, बजट भी आज ही पास होगा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की पेशकश और इस्तीफा देने की ख़बरों के छन छन कर बाहर आने पर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरे मामले साफ़ कहा कि उनके...
Translate »
error: Content is protected !!