माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा : एस डी एस गुरसिमरनजीत कौर

by

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा है/एस डी एस गुरसिमरनजीत कौ
*यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा है/एस डी एम गुरसिमरनजीत कौर
*मेले दौरान सिविल और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों और अधिकारियों के अतिरिक्त 20 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं 300 से अधिक स्वयंसेवी 150 एनजीओ सदस्य और 150 सिविल डिफेंस कर्मी शामिल हैं

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
माता चिंतपूर्णी मेले के आज पांचवे दिन एस डी एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर से मेले के प्रबंधों को लेकर वरिष्ठ संवाददाता दलजीत अजनोहा की ओर से की गई विशेष बातचीत जिस दौरान उन्होंने बताया के माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, होशियारपुर जिला प्रशासन ने जिले भर के सभी लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक अभियान की शुरुआत की है। यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मेले के दौरान सभी धार्मिक भोजन स्थलों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करना है।
उन्होंने बताया कि इस पर्यावरणीय पहल को समर्थन देने के लिए होशियारपुर की 20 से अधिक स्वयंसेवी संस्थाएं 300 से अधिक स्वयंसेवक जिनमें 150 एनजीओ सदस्य और 150 सिविल डिफेंस कर्मी शामिल हैं जो आदमपुर से लेकर जिला सीमा तक फैले लंगरों में शिफ्टों में तैनात किए गए है यह स्वयंसेवक सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने, तीर्थयात्रियों को जागरूक करने, कचरा प्रबंधन में सहयोग देने और मेले के दिनों के दौरान प्रतिदिन प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एस डी एम गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण-संवेदनशील धार्मिक आयोजनों के लिए एक नया मानक स्थापित करने की दिशा में प्रयास है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि इस पहल को व्यापक रूप से प्रचारित किया जाए ताकि अन्य धार्मिक आयोजनों को भी इससे प्रेरणा मिल सके। इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासन ने कपड़े के थैलों के वितरण केंद्र, पीने के पानी की व्यवस्था, अतिरिक्त कूड़ेदान और विशेष स्वच्छता टीमों की व्यवस्था की है। इसके साथ ही नगर निगम, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से 5 लाख रुपये मूल्य के पर्यावरण अनुकूल प्लेट, चम्मच व अन्य सामग्री उन लंगरों को वितरित की जाएगी जो अनजाने में अभी भी प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने लंगर आयोजकों से अपील की कि वे पूरी तरह से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अपने साथ कपड़े/जूट के थैले और पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतलें लेकर आएं। दुकानदारों से भी आग्रह किया गया कि वे पर्यावरण के अनुकूल पैकिंग का प्रयोग करें। स्वयंसेवकों को तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि च” केवल एक जागरूकता अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य देने की ओर एक मजबूत कदम है।
जनसुविधा के लिए प्रशासन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के सहयोग से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। श्रद्धालु किसी भी आपात स्थिति में 01882-292570 पर संपर्क कर सकते हैं। उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भारी सामान लेकर न आएं और बसों की छतों पर यात्रा करने से सख्ती से बचें। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेले की अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, कानून व्यवस्था, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की पूरी तैयारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित : जिला महामंत्री बिट्टू ने फहराया तिरंगा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : भाजपा जिला मुख्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू द्वारा ध्वजारोहण किया...
article-image
पंजाब

सरकारी एलेमेंटरी  मॉडल स्कूल पिपलीवाल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : सत्र के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर तक बच्चों ने कुल 51 पदक जीते।

गढ़शंकर :   सरकारी एलीमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल में स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) होशियारपुर के निर्देशानुसार  वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। स्कूल के वार्षिक...
article-image
पंजाब

गुंडागर्दी का नंगा नाच – 6 -7 लोगों ने घेर कर कल युवक के मारी थी गोलियां , आज उस्सकी मौत : 2 दिन तक नशा तस्करों से बचने की गुहार लगता रहा; किसी ने उसकी नहीं सुनी थी

जालंधर : दो दिन तक पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। लेकिन 2 दिन में उसकी शिकायत पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोली लगने से पिता-पुत्र की मौत का मामला : पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा

होशियारपुर, 21 अक्टूबर :   बीती शाम थाना बुल्लोवाल क्षेत्र में हुई दोहरी हत्या के मामले में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने आज बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर चार विशेष टीमों का गठन...
Translate »
error: Content is protected !!