नशा खरीदने के लिए पत्नी के बाल काटकर नशोड़ी पति ने बेचे

by

बठिंडा :  परसराम नगर में नशे के मामले को लेकर एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जिसमें एक नशेड़ी ने नशे की पूर्ति के लिए अपनी पत्नी के लंबे बाल ही काटकर बेच दिए।

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पीड़िता मानवी अपने 10 वर्षीय बेटे व 8 वर्षीय बेटी के साथ जोगी नगर टिब्बे पर खुले आसमान तले आकर बैठ गई।

लोगों ने जब उससे खुले आसमान तले बैठने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि उसका पति हैप्पी नशे का आदी है व नशे के लिए पैसे न देने पर उससे अकसर मारपीट करता है। उसने बताया कि उसके पति ने नशा खरीदने के लिए घर का सारा सामान सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन आदि सब-कुछ बेच दिया।

यही नहीं उसने नशे की पूर्ति के लिए उसके बाल तक काटकर बेच दिए। अन्य लोगों के साथ पीड़िता से मिलने पहुंचे पूर्व पार्षद विजय शर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त महिला के रहने व बच्चों के पालन पोषण का प्रबंध किया जाए।

उक्त महिला के जोगी नगर में बैठे होने की सूचना मिलने पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी।

जिसके बाद थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर उसके आरोपित पति हैप्पी पर मामला दर्ज कर लिया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

एसपी सिटी का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद अगर वह नशे का आदि होगा, तो उसे नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाकर उसका इलाज भी करवाया जाएगा। वहीं, महिला व उसके बच्चों को उनके घर भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Surinder Pal Singh Jhall Offers

Paigam-e-Jagat Managing Director Felicitated and Blessed by Spiritual Personalities Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Oct.21 : On the auspicious occasion of Vishwakarma Day, Surinder Pal Singh Jhall, Managing Director of Paigam-e-Jagat, a leading daily newspaper, paid obeisance...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा चुनाव : हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर : हिंदुओं को रिझाने में आप सबसे आगे

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल हिंदू वोट बैंक को रिझाने के लिए जोर-शोर से प्रयास कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी  इस मामले में अन्य दलों से दो कदम...
article-image
पंजाब

विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस : डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में मनाया

नवांशहर : 10 अक्तूबर: सिविल सर्जन डा. देवेन्द्र ढांडा के निर्देशानुसार सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. गीतांजलि सिंह की अगुवाई में हेल्थ वैलनेस सैंटर महालों में विश्व मानसिक तंदरुस्ती दिवस मनाया गया। जिस दौरान सीएचओ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 120 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव डल्लेवाल में सिद्ध बाबा भरथरी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने...
Translate »
error: Content is protected !!