विधानसभा क्षेत्र चंबा में कम वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात … समाधान के लिए व्यय होंगे 8 करोड़ : विधायक नीरज नैय्यर

by

एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) फेज-1 के तहत विधानसभा क्षेत्र चंबा में विद्युत से जुडी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 8 करोड़ रुपए व्यय किये जायेंगे। विधायक नीरज नैय्यर आज विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र के बिनु, मियाड़ी, ढोली, साच, दियुल और दबोला जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने ट्रांसफॉर्मरों को हटाकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर स्थापित किये जायेंगे जिससे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि मटियारा, उदयपुर और जुम्महार के आलावा अन्य क्षेत्रों में भी नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किये जायेंगे ताकि वहां के उपभोक्ताओं को भी स्थिर वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि व व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को को भी बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को तय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में अधीक्षण राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर, आरडीएसएस योजना के कार्यकारी एजेंसी एवं रेल विकास निगम के उप महाप्रबंधक रोहित ठाकुर, सहायक अभियंता अजय कुमार, तेजू राम ठाकुर सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर माइकल का ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भव्य स्वागत : कर्मचारियों के हितों की रक्षा का दिया भरोसा

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 20 मई: ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज कन्वीनर सुरमुख सिंह के नेतृत्व में नवनियुक्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पब्लिक हेल्थ MICHEL से...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉर्डर पर भीषण हादसा : मक्के से लदा ट्रक पलटा, नीचे दबे 5 बाइक सवार, 4 की मौत

लालढांग :    हिमाचल प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर के लालढांग क्षेत्र में शुक्रवार (29 मई) को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां मक्के से लदा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के विकास में एसडीआरएफ प्रशिक्षण केंद्र के रूप में एक नया अध्याय जुड़ा: मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल / एएम नाथ ।  ऊना 17 मार्च: पालकवाह में हिमाचल प्रदेश सेंटर ऑफ डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एण्ड रेजीलियेंस कार्यालय का संचालन हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शुरू नहीं हो पाई एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया : जयराम ठाकुर

कोविड के दौरान भी नहीं रुकी थी एचएएस और अलाइड सर्विसेज की भर्ती बोले, पांच लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता में आई थी सुक्खू सरकार चौकीदार के 566 पद खत्म और मित्र...
Translate »
error: Content is protected !!