12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो साहमने से आर रही इरटिगा कार से टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए और कार में स्वारों में से एक बारह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई व कार स्वार छे अन्य घायल हो गए।          अमनदीप कौर अपने पति रनजीत सिंह निवासी पद्दी सूरा सिंह के साथ स्कूटी पर जिला शहीद भगत सिंह नगर के कसबा बंगा से दवाई लेकर आ रही थी कि अचानक बुलेट मोटरसाईकल पर स्वार तीन युवक उनके पास रूके और अमनदीप कौर की सोने की वालिया छीन फरार हो गए तो दंपती ने शौर मचाया तो वह खुद और एक वहां पर मोजूद एक अन्य अपने मोटरसाईकल पर भाग रहे युवकों का पीछा करने लगे तो उकत युवकों ने तेज गति से बुलेट मोटरसाईकल भगाया तो साहमने से आ रही इरटिगा कार से टकरा गया। जिससे इरटिगा कार पलट गई तो वहंा पर लोगो ने उसे सीधा किया। कार स्वार अपने रिशतेदार लडक़ी को मोहाली एयरर्पोट पर छोडक़र वापिस अपने गांव नौरा, जिला जिला शहीद भगत सिंह नगर जा रहे थो। कार स्वार बारह वर्षीय बच्चा करनजोत पुत्र गुरप्रीत सिंह सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें सिवल अस्पताल गढ़शंकर ईलाज के लिए ले जाया गया। वहां पर करनजोत को डाकटरों ने मृत करार दे दिया। इसके ईलावा सर्वन सिंह पुत्र जनक सिंह, सुमन देवी पत्नी सर्वन सिंह, नवजोत सिंह पुत्र सर्वन सिंह, कुलविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह, युवराज पुत्र सिंह गुरप्रीत सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इस टक्कर में महिला से सोने की वालियां छीन कर फरार हुए तीनों युवक भी गंभीर घायल हो गए और जिन्में से राहुल पुत्र फकीर निवासी गांव मेहना थाना चब्बेवाल व एकअज्ञात युवक को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया तो रोहन पुत्र सेमा निवासी गांव मेहना थाना चब्बेवाल को सिवल अस्पताल माहिलुपर में भर्ती करवाया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अटारी रेलवे स्टेशन पर पासपोर्ट और वीजा होना अनिवार्य

अमृतसर :  रतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा माना जाता है, जहां रोजाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। भारत में लगभग 8500 रेलवे स्टेशन हैं, जहां बिना किसी परेशानी के टिकट खरीदे जा सकते...
article-image
पंजाब

तीज का त्यौहार डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में मनाया : पंजाबी पहनावे में सजी युवतियों ने गिद्दा, भांगड़ा व बोलियां पेश कर खूब जमाया रंग

गढ़शंकर, 17 अगस्त :  डीएवी कॉलेज फार गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज की रेड रिबन व एनएसएस यूनिट नेतृत्व में तीज का त्यौहार उत्साह से मनाया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जापान भेजेगी : सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए

चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विदेश शैक्षणित टूर पर भेज...
article-image
पंजाब

लुधियाना के फोटोग्राफी मेले के लिए गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का जत्था रवाना 

गढ़शंकर, 16 अगस्त: पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन जालंधर द्वारा करवाए जा रहे लुधियाना के मुल्लांपुर में विशाल फोटोग्राफी मेले में गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का बड़ा जत्था रवाना हुआ। आज गढ़शंकर से रवाना होते समय फोटोग्राफर...
Translate »
error: Content is protected !!