SSP-DSP सहित पांच लोग दोषी करार : 32 साल पुराने फेक एनकाउंटर मामले में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

by
मोहाली। वर्ष 1993 में पंजाब के तरनतारन ज़िले में हुए एक फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत पांच लोगों को दोषी करार दिया है।
अदालत का यह फैसला न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। तीन दशक पुराने इस केस में मृतकों के परिजनों ने अदालत के फैसले पर संतोष व्यक्त किया है और कहा कि अब उन्हें इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है।
दोषियों को अब सजा 4 अगस्त 2025 को सुनाई जाएगी।
दोषी करार दिए गए अधिकारियों में रिटायर्ड एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह, रिटायर्ड इंस्पेक्टर सूबा सिंह, रिटायर्ड डीएसपी दविंदर सिंह, और रिटायर्ड इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह व गुलबर्ग सिंह शामिल हैं।
इन सभी पर IPC की धारा 302 (हत्या) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत सजा सुनाई जाएगी। दोषी ठहराए जाने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
पंजाब

एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 26 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज कहा कि जिले में एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सरकारी सप्लाई लगातार जारी है और किसी को भी इस संबंध में घबराने की जरूरत नहीं...
article-image
पंजाब

जलियांवाला बाग की रेनोवेशन में खामियों का मुद्दा : सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया

सरकार से पुरातत्व विभाग या केंद्र की टीम भेजने की अपील की गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग की रेनोवेशन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदर्शन और तोडफ़ोड़ में हिस्सा लिया तो नही बन सकेगें अग्निवीर : अग्निवीर बनने वाला शपथ पत्र देखा कि उसने कोई प्रदर्शन नहीं किया है न तोडफ़ोड़ की

25 हजार अग्निवीरों का पहला बैच दिसम्बर में आर्मी ज्वाइन करेगा वापस नहीं ली जाएगी अग्निपथ योजना नई दिल्ली : देश भर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध के...
Translate »
error: Content is protected !!